1/5पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने दमदार शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में राजस्थान ने बिना विकेट गंवाए 69 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 38 गेंद में 70 रन की साझेदारी हुई। वैभव ने 18 गेंद में 31 और यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंद में 55 रन का योगदान दिया।

राजस्थान के स्टार बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने लगातार गिरते विकेट के बीच एछ छोर संभाले रखा और आखिरी ओवर तक डटे रहे। उन्हें अंतिम ओवर में मोहम्मद सिराज ने आउट किया। उससे पहले ध्रुव जुरेल ने 42 गेंद में 75 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए।

राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई ने टीम की वापसी कराई। उन्होंने साई सुदर्शन को आउट करके गुजरात को बड़ा झटका दिया। सुदर्शन 44 गेंद में 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बिश्नोई ने इसके बाद एक ही ओवर में ग्लेन फिलिप्स और वॉशिंगटन सुंदर को भी आउट किया था। राहुल तेवतिया को आउट करके उन्होंने 4 विकेट हॉल पूरा किया।

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर गुजरात के खिलाफ विकेट हासिल नहीं कर सके। लेकिन उन्होंने 19वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की है और टाइटंस के बल्लेबाजों को सिर्फ 4 रन ही बनाने दिया। जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 38 रन खर्च किए। हालांकि अंतिम ओवर में उन्होंने राशिद खान का बेहतरीन कैच भी लपका।

राजस्थान के स्टार तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर डाला। रियान पराग ने नांद्रे बर्गर की जगह तुषाप पर भरोसा जताया। तुषार ने अपने दो ओवर में 20 रन दिए थे लेकिन अंतिम ओवर में तुषार ने सिर्फ 4 रन दिए और राशिद खान का विकेट चटकाया। उन्होंने अंतिम ओवर में सटीक यॉर्कर डाली।
