IPL 2026 Orange Cap Purple Cap: रोहित शर्मा से किसने छीनी ऑरेंज कैप, रवि बिश्नोई पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे
IPL 2026 Updated Orange Cap Purple Cap List: दिल्ली कैपिटल्स की समीर रिजवी ने रोहित शर्मा से ऑरेंज कैप छीन ली है। रिजवी आईपीएल 2026 में 150 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

IPL 2026 Updated Orange Cap Purple Cap List: दिल्ली कैपिटल्स के जीत के हीरो समीर रिजवी के सिर ऑरेंज कैप सज गई है। उन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए पहला पायदान हासिल किया है। समीर रिजवी ने लगातार दूसरे मैच में दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई है। एमआई के खिलाफ हुए मुकाबले में रिजवी ने 51 गेंदों पर 7 चौकों और इतने ही गगनचुंबी छक्कों की मदद से 90 रन बनाए थे, वहीं इस मैच में रोहित शर्मा ने 35 रनों की पारी खेली थी। पर्पल कैप की रेस में रवि बिश्नोई की धाकड़ एंट्री हुई है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 विकेट लेकर वह पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
समीर रिजवी और रोहित शर्मा के अलावा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली, कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृश रघुवंशी और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन है। वहीं ध्रुव जुरेल 93 रनों के साथ 6ठे, इतने ही रनों के साथ यशस्वी जायसवाल 7वें, 90 रनों के साथ रायन रिकल्टेन 8वें, 86 रनों के साथ साई सुदर्शन 9वें और 83 रनों के साथ हेनरिक क्लासेन 10वें पायदान पर है। वैभव सूर्यवंशी के भी क्लासेन जितने रन है, मगर वह 11वें नंबर पर हैं।
समीर रिजवी- 160
रोहित शर्मा- 113
कूपर कोनोली- 108
अंगकृश रघुवंशी- 103
ईशान किशन- 94
राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 विकेट लेकर ना सिर्फ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है, बल्कि पर्पल कैप पर भी कब्जा जमाया है। बिश्नोई के नाम इस सीजन अब 5 विकेट हो गए हैं। वह 19वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। उनके अलावा पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशक के नाम भी 5 विकेट हैं। टॉप-5 की बात करें तो, इन दोनों के अलावा लिस्ट में टी नटराजन, लुंगी एनगिडी और जयदेव उनादकट हैं।
रवि बिश्नोई- 5 विकेट
विजयकुमार वैशक- 5 विकेट
टी नटराजन- 4 विकेट
लुंगी एनगिडी- 4 विकेट
जयदेव उनादकट- 4 विकेट





साइन इन