IPL 2026 Rajat Patidar Surpasses Yashasvi Jaiswal to Become 4th Fastest Indian to 3000 Runs RR vs RCB RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने तोड़ा यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन, Cricket Hindi News - Hindustan

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने तोड़ा यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन

रजत पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 63 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान वह टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Sat, 11 April 2026 01:10 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने तोड़ा यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। बेंगलुरु की टीम ने एक समय 100 के अंदर ही 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, जिसके बाद कप्तान रजत पाटीदार, रोमारियो शेफर्ड और वेंकटेश अय्यर ने दमदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। इस पारी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रजत ने बेंगलुरु की पारी में सबसे ज्यादा रन भी बनाए।

बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में 40 गेंद में 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। इस पारी की बदौलत रजत पाटीदार ने टी20 क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वह सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रजत ने 95 पारियों में 3000 रन पूरे किए। सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरा करने का भारतीय रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम है। उन्होंने सिर्फ 90 पारियों में ये कारनामा किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव को भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए या नहीं? जानिए अनिल कुंबले ने क्या कहा

रजत पाटीदार ने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ा। यशस्वी ने 102 पारियों में टी20 क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 91 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। केएल राहुल ने 93 पारियों में ये मुकाम हासिल किया।

पाटीदार ने 40 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 63 रन बनाये। एक समय पर आरसीबी के छह विकेट 94 रन पर गिर गए थे जिसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला। बल्लेबाज विराट कोहली ( 16 गेंद में 32 रन ) समेत गत चैम्पियन आरसीबी के सभी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट हो गए । आखिरी ओवरों में इंपैक्ट सब वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद में 29 रन बनाये जिसमें संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में 21 रन बने।

मैच से पहले बारिश के कारण खेल देर से शुरू हुआ और पिच में नमी के कारण अतिरिक्त उछाल मिला । रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने फिल साल्ट तथा देवदत्त पडिक्कल को सस्ते में आउट कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारा तो खुद का घर भी नहीं है वो भी बेच दिया था, मुकुल चौधरी ने बयां किया संघर्ष

साल्ट तो पहली ही गेंद पर आउट हो गए। कोहली ने अपनी पारी में सात चौके लगाये लेकिन वह रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए । इसके बाद से आरसीबी के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। बिश्नोई ने कृणाल पंड्या का भी विकेट लिया । वहीं बंगाल प्रीमियर लीग टी20 से चुने गए बृजेश शर्मा ने जितेश शर्मा को पवेलियन भेजा । उन्होंने टिम डेविड का भी विकेट चटकाया ।

पिछले साल केकेआर के लिये काफी महंगे बिके वेंकटेश को इंपैक्ट सब के तौर पर भेजना पड़ा और उन्होंने तेजी से रन भी बनाये । लेकिन इसके लिये आरसीबी ने लेग स्पिनर सुयश शर्मा को बाहर रखा जो बिश्नोई की तरह उपयोगी साबित हो सकते थे ।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।