hamara to khud ka ghar bhi nhi hai vo bhi bech diya Know the struggle story of lsg cricketer Mukul Choudhary 'हमारा तो खुद का घर भी नहीं है वो भी बेच दिया था', मुकुल चौधरी की संघर्ष की दास्तां सुन आंखों में आंसू आ जाएंगे, Ipl Hindi News - Hindustan

'हमारा तो खुद का घर भी नहीं है वो भी बेच दिया था', मुकुल चौधरी की संघर्ष की दास्तां सुन आंखों में आंसू आ जाएंगे

गुरुवार, 9 अप्रैल को खेली गई अपनी दमदार पारी के बाद अब चारों तरफ मुकुल चौधरी की चर्चा हो रही है। वे राजस्थान के रहने वाले हैं। क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है इसका सबूत उनका एक इंटरव्यू है, जिसमें वे अपनी कमजोर आर्थिक परिस्थितियों और मजबूरियों का जिक्र करते हैं।

Sat, 11 April 2026 01:56 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
'हमारा तो खुद का घर भी नहीं है वो भी बेच दिया था', मुकुल चौधरी की संघर्ष की दास्तां सुन आंखों में आंसू आ जाएंगे

आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए मुकुल चौधरी ने जो किया वह निश्चित तौर पर इतिहास में दर्ज होगा। केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जब लखनऊ के सभी खिलाड़ियों और दर्शकों ने जीत की उम्मीद छोड़ दी थी, वहां से अकेले दम पर मुकुल चौधरी ने टीम को जीत दिलाई और रातोंरात हीरो बनकर उभरे। मुकल चौधरी ने तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके जड़े और 27 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 54 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने हेलीकॉप्टर शॉट्स का ऐसा मुजाहिरा पेश किया कि जिसने भी देखा वह मंत्रमुग्ध रह गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकुल चौधरी ने बताया IPL 2026 में कौन सी 4 टीमें करेंगी क्वालीफाई, LSG भी शामिल

आईपीएल में मिले पैसों से चुकाएंगे पिताजी का कर्ज

गुरुवार, 9 अप्रैल को खेली गई अपनी दमदार पारी के बाद अब चारों तरफ मुकुल चौधरी की चर्चा हो रही है। वे राजस्थान के रहने वाले हैं। क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है इसका सबूत उनका एक इंटरव्यू है, जिसमें वे अपनी कमजोर आर्थिक परिस्थितियों और मजबूरियों का जिक्र करते हैं। अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए मुकुल चौधरी ने इंटरव्यू में जो कहा वह सुनकर या उसे पढ़कर आपकी आंखों में आंसू आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे क्रिकेट खेलने के लिए उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा। फिलहाल, मुकुल चौधरी के पास अपना कोई घर नहीं है और वे किराए के मकान पर रहते हैं। मुकुल चौधरी ने बताया है कि आईपीएल ऑक्शन में मिले पैसों का वे क्या करेंगे। उनके सिर पर बहुत कर्ज भी है जिसे वे चुकता करेंगे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:150+ की स्पीड से गेंदबाजी करने वाले बॉलर ने चोट से बचने का बताया एकमात्र रास्ता

खुद का घर भी बेच दिया था क्रिकेट खेलने के लिए

आईपीएल 2026 में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसे में जब इंटरव्यू में मुकुल चौधरी से पूछा गया कि आप इतने पैसों का क्या करेंगे तब उन्होंने बड़ी शालीनता से जवाब दिया और इस दौरान उनके चेहरे के हावभाव से लग रहा था कि वे इमोशनल हो गए हैं। मुकुल चौधरी ने कहा कि "पैसों का तो सबसे पहले पापा ने मुझे जो कर्ज लेकर खिलाया है वो उतारना है।" उन्होंने आगे कहा कि "हमारी फैमली कंडीशन इतनी अच्छी थी नहीं, तो मुझे खिलाने के लिए पापा ने पहले बिजनेस किया होटल बनाया इसके लिए उन्होंने लोन लिया तो अभी तो पहले वो उतारना है सबसे पहले।" उन्होंने कहा कि "मुझे घर बनाना है इन पैसों से क्योंकि हमारे पास घर तक नहीं है। मुझे खिलाने के लिए पापा ने घर तक बेच दिया था।" उन्होंने कहा कि "यहां क्रिकेट इतना महंगा है कि आपको इनवेस्टमेंट करना पड़ता है।" क्रिकेट की महंगाई के बारे में बात करते हुए मुकुल चौधरी ने कहा "20-30 हजार के बैट आते हैं महंगे ग्राउंड में प्रैक्टिस करनी पड़ती है, ये सब करने के लिए कर्ज लेने के अलावा हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था और इसलिए घर भी बेचना पड़ा था।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई की हार के 5 गुनहगार, रोहित-सूर्या के अलावा इस प्लेयर ने भी दे दिया धोखा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।