IPL 2026 Anil Kumble Cautions Against Premature India Debut for RR Sensation Vaibhav Sooryavanshi वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए या नहीं? जानिए अनिल कुंबले ने क्या कहा, Cricket Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए या नहीं? जानिए अनिल कुंबले ने क्या कहा

अनिल कुंबले का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। उनका मानना है कि वैभव पर चयनकर्ताओं की नजर होगी।

Fri, 10 April 2026 10:12 PMHimanshu Singh भाषा
share
वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए या नहीं? जानिए अनिल कुंबले ने क्या कहा

आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने की बढती मांग के बीच महान स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा है कि इस फैसले में हड़बड़ी नहीं करनी चाहिये। भारत के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा कि असाधारण प्रतिभा के धनी खिलाड़ी को ज्यादा देर रोक पाना कठिन है लेकिन अपेक्षाओं के अत्यधिक दबाव से इस युवा खिलाड़ी पर अनावश्यक दबाव बनेगा।

उन्होंने कहा ,'' इसका जवाब खुद खिलाड़ी दे सकता है।'' अस्सी के दशक में 16 वर्ष की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी असाधारण प्रतिभा से भारतीय टीम में जगह पाई थी । कुंबले ने कहा कि सूर्यवंशी में अपार प्रतिभा है और उसने अब तक सब कुछ सही किया है। उन्होंने हालांकि कहा कि अभी उसके पास समय है । उन्होंने कहा ,''दस साल बाद भी वह 25 साल का ही होगा।''

कुंबले ने कहा कि क्रिकेट में सफलता का कोई निश्चित रास्ता नहीं होता और खिलाड़ी अपने करियर के विभिन्न चरणों में उभरकर योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा ,'' जहां तक वैभव की बात है तो अगले साल या दो साल बाद। लेकिन जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है , चयनकर्ताओं की नजर उस पर जरूर होगी।''

स्मिथ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ''आईपीएल ठीक वैसे ही शुरू हुआ है जैसा मैंने सोचा था, सपाट पिचों और बड़े स्कोर वाले मुकाबलों के साथ। हमेशा की तरह यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पुराने सुपरस्टार कैसा प्रदर्शन करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर शुरुआती कुछ हफ्तों में नजर रखनी होगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL एनओसी के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से भिड़ गए थे नुवान तुषारा, अब मांगी माफ

भारत में 2036 ओलंपिक होने की संभावना पर कुंबले ने कहा कि यह भारतीय खेलों के लिये निर्णायक मोड़ होगा जिससे विभिन्न खेलों में नयी पीढी के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा ,'' हर खेल में जब तक रोलमॉडल नहीं होंगे, युवा खिलाड़ियों के लिये कठिन होगा । ओलंपिक की मेजबानी से क्रिकेट से इतर भी रोलमॉडल निकलेंगे जो देश के लिये पदक जीत रहे होंगे ।''

सूर्यवंशी ने मंगलवार को बारिश से बाधित मैच में राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर 27 रन की जीत के दौरान दुनिया के सबसे अच्छे टी20 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। इस युवा खिलाड़ी ने 14 गेंद में 39 रन की पारी के दौरान बुमराह के ओवर में दो छक्के जड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारा तो खुद का घर भी नहीं है वो भी बेच दिया था, मुकुल चौधरी ने बयां किया संघर्ष

स्मिथ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ''आईपीएल ठीक वैसे ही शुरू हुआ है जैसा मैंने सोचा था, सपाट पिचों और बड़े स्कोर वाले मुकाबलों के साथ। हमेशा की तरह यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पुराने सुपरस्टार कैसा प्रदर्शन करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर शुरुआती कुछ हफ्तों में नजर रखनी होगी।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।