IPL 2026 Points Table Updated After DC vs GT Match 14 Today 9th April Delhi Capitals in Top 4 With RCB PBKS RR IPL 2026 Points Table: हारकर भी दिल्ली कैपिटल्स टॉप-4 में, गुजरात टाइटंस का खुला खाता; 3 टीमें अभी तक नहीं हारी एक मैच, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Points Table: हारकर भी दिल्ली कैपिटल्स टॉप-4 में, गुजरात टाइटंस का खुला खाता; 3 टीमें अभी तक नहीं हारी एक मैच

IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। डीसी की यह इस सीजन की पहली हार है। इसके बावजूद अक्षर पटेल की टीम टॉप-4 में बनी हुई है।

Thu, 9 April 2026 05:44 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Points Table: हारकर भी दिल्ली कैपिटल्स टॉप-4 में, गुजरात टाइटंस का खुला खाता; 3 टीमें अभी तक नहीं हारी एक मैच

IPL 2026 Points Table: अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को बुधवार, 8 अप्रैल की रात गुजरात टाइटंस के हाथों करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस रोमांचक मैच में दिल्ली 1 रन से हारी। डीसी की यह इस सीजन की पहली हार है, वहीं गुजरात टाइटंस ने 2 हार के बाद जीत का खाता खोला है। DC vs GT मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में थोड़े बदलाव देखने को मिले हैं। गुजरात की टीम 6ठे नंबर पर पहुंच गई है, वहीं इस हार के बावजूद दिल्ली टॉप-4 में बनी हुई है। आईए एक नजर पूरी IPL पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप लिस्ट में गिल की छलांग, राहुल टॉप 10 में भी नहीं; राशिद का हुआ फायदा

दिल्ली समेत टॉप-4 में ये टीमें

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ टॉप-4 में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। दिल्ली की यह इस सीजन की पहली हार है। उन्होंने इससे पहले दो मैचों में जीत दर्ज की थी। दिल्ली ने अपने पहले दो मुकाबले लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिलर-राहुल नहीं, रोमांचक मुकाबले में इस खिलाड़ी ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच

अभी तक एक भी मैच नहीं हारी ये तीन टीमें

राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आईपीएल 2026 की वो तीन टीमें हैं जिन्हें अभी तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। आरआर की टीम जीत की हैट्रिक लगाकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर बैठी है। वहीं पंजाब की टीम ने तीन में से दो मैच जीते हैं, केकेआर के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। उनके खाते में 5 अंक है, वहीं आरसीबी दो में से दो मैच जीतकर तीसरे पायदान पर बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात ने दिल्ली के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी दो ओवर में फैंस की सांसें अटकी

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल DC vs GT मैच

टीमेंमैच खेलेजीतेहारेबेनतीजानेट रन रेटपॉइंट्स
राजस्थान रॉयल्स33002.4036
पंजाब किंग्स32010.6375
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु22002.5014
दिल्ली कैपिटल्स32100.8114
सनराइजर्स हैदराबाद31200.2752
गुजरात टाइटंस3120-0.2702
लखनऊ सुपर जायंट्स2110-0.5422
मुंबई इंडियंस3120-0.7152
कोलकाता नाइट राइडर्स3021-1.9641
चेन्नई सुपर किंग्स3030-2.5170
,

कैसा रहा DC vs GT रोमांचक मैच

रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर आईपीएल के इस सत्र में पहली जीत दर्ज की जबकि केएल राहुल और डेविड मिलर की साहसिक पारियां भी दिल्ली को इस नाटकीय हार से बचा नहीं सकी। जीत के लिये 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के लिये केएल राहुल ने 52 गेंद में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 36 रन चाहिये थे और मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन दे डाले। डेविड मिलर (20 गेंद में नाबाद 40) ने उन्हें दो छक्के और दो चौके लगाकर दिल्ली को मैच में बनाये रखा। आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन की जरूरत थी और प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विपराज निगम ने चौका जड़ दिया।अगली गेंद पर निगम आउट हो गए जबकि चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए। दिल्ली ने वाइड गेंद के लिये रिव्यू भी लिया जो नाकाम रहा। गुजरात के लिये अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद ने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट लिये।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।