What did Delhi Capitals captain Axar Patel say after the 6 wicket win against Lucknow Super giants in ipl 2026 मैं बहुत खुश हूं, हमें पता था कि..., लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद फूले नहीं समाए कप्तान अक्षर पटेल, Ipl Hindi News - Hindustan

मैं बहुत खुश हूं, हमें पता था कि..., लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद फूले नहीं समाए कप्तान अक्षर पटेल

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दमदार जीत के बात कप्तान अक्षर पटेल काफी खुश नजर आए हैं। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने क्या-क्या कहा है इस रिपोर्ट में जानिए।

Thu, 2 April 2026 12:55 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
मैं बहुत खुश हूं, हमें पता था कि..., लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद फूले नहीं समाए कप्तान अक्षर पटेल

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने टाटा आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दमदार जीत के बाद कप्तान अक्षर पटेल काफी खुश नजर आए हैं। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान अक्षर पटेल ने बताया है कि 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब दिल्ली कैपिटल्स के पांचवें ओवर में ही 26 रन के स्कोर पर चार विकेट गिर गए थे तब उनके दिमाग में क्या चल रहा था। साथ ही उन्होंने समीर रिजवी की तारीफ भी की है। अक्षर पटेल का मानना है कि अगर उनकी टीम को शुरुआती झटके नहीं लगते तो टीम पहले ही मैच जीत सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली कैपिटल्स ने LSG को चखाया हार का स्वाद, 6 विकेट से बुरी तरह रौंदा

अक्षर पटेल ने मैच के बाद अपने बयान में कहा "मैच जल्दी खत्म हो गया, लेकिन बीच में मुकाबला काफी करीबी हो गया। उन्होंने चार विकेट गिरने के बाद की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि "हमें सिर्फ एक साझेदारी की जरूरत थी और ब्रेक में हमने इसी बारे में बात की थी।" गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कप्तान ने कहा कि "गेंदबाजी के प्रदर्शन से मैं बहुत खुश हूं। जब हमने गेंदबाजी शुरुआत की तो हमें पता था कि गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलेगी और जो भी गेंदबाजी करने आ रहा था, उसे इस बारे में बता दिया गया था।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली कैपिटल्स से करारी हार के बाद पंत ने कबूला गुनाह, कहा- आप 140 रन बनाकर..

अपने कोटे के सिर्फ 3 ओवर गेंदबाजी करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि "आप देख सकते हैं कि मैच कैसे चल रहा था, बाउंड्री कहीं बड़ी थी तो कहीं छोटी और मैं देख रहा था कि मैं किसे गेंदबाजी करा सकता हूं, आखिर में शायद मैंने 1-2 ओवर गलत चुन लिए।" जब दिल्ली के कप्तान से पूछा गया कि क्या रिजवी को इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर लाना पहले से ही तय था? तब उन्होंने कहा कि "योजना रिजवी को खिलाने की थी, लेकिन आशुतोष शर्मा का विकल्प भी था। शायद अगर हमने शुरुआती विकेट नहीं गंवाए होते तो नतीजा कुछ और होता।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH Vs KKR: वरुण-नरेन की गेंदबाजी को लेकर सतर्क है सनराइजर्स हैदराबाद

उन्होंने आशुतोष शर्मा और समीर रिजवी की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि "पिछले साल आशु ने हमें पहला मैच जिताने में अच्छा प्रदर्शन किया था और इस बार रिजवी।" 70 रनों की दमदार पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए समीर रिजवी पर बात करते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि "वह अपने खेल पर कड़ी मेहनत करते हैं और हमेशा खुद को बेहतर बनाने के तरीके पूछते रहते हैं।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।