IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स का धमाकेदार आगाज, MI-PBKS को पछाड़ टॉप-4 में बनाई जगह
IPL 2026 Points Table Updated List: अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ किया। डीसी ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हराया।

IPL 2026 Points Table Updated List: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हराया। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में एलएसजी ने पहले बैटिंग करते हुए डीसी के सामने मात्र 142 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा दिल्ली की टीम ने रमीर रिजवी के अर्धशतक के दम पर 17.1 ओवर में ही कर लिया। 17 गेंदें शेष रहते दर्ज की गई इस जीत का फायदा दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में मिला। आईए एक नजर IPL 2026 की ताजा पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं-
दिल्ली की जीत से मुंबई-पंजाब को नुकसान
दिल्ली कैपिटल्स की जीत से आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स को नुकसान हुआ है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पीबीकेएस जहां टॉप-4 से बाहर हो गई है। वहीं मुंबई इंडियंस चौथे पायदान पर खिसक गई है। जीत का खाता खोल डीसी तीसरे नंबर पर है। दिल्ली का नेट रन रेट मुंबई और पंजाब से बेहतर है। दिल्ली का 17 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करने के बाद नेट रन रेट +1.397 का है, जबकि मुंबई और पंजाब का क्रमश: +0.687 और +0.509 का है।
टॉप-2 में इस समय राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमें हैं। आरआर ने सीएसके को अपने पहले मुकाबले में बुरी तरह रौंदा था जिस वजह से उनका नेट रन रेट बाकी 9 टीमों में से सबसे बेहतर है। वहीं आरसीबी +2.907 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है।
| टीम | मैच | जीत | हार | नो रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| राजस्थान रॉयल्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 4.171 |
| रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 2.907 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 1.397 |
| मुंबई इंडियंस | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.687 |
| पंजाब किंग्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.509 |
| गुजरात टाइटंस | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -0.509 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -0.687 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -1.397 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -2.907 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -4.171 |
5 टीमों ने खोले पॉइंट्स टेबल में खाते
LSG vs DC मैच के साथ आईपीएल 2026 में सभी 10 टीमों ने कम से कम अपना-अपना 1-1 मैच खेल लिया है। राजस्थान रॉयल्स, रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने इस दौरान जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। वहीं गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।





साइन इन