ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने वाले कूपर कोनोली को है इस चीज का दुख, IPL में अभी तक नहीं दिखा पाए ये स्किल
आईपीएल के दो मैचों में 108 रन बनाकर फिलहाल ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली ने कहा कि अभी टूर्नामेंट की शुरूआत ही हुई है लेकिन उनका लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करते रहना है।

आईपीएल के दो मैचों में 108 रन बनाकर फिलहाल ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली ने कहा कि अभी टूर्नामेंट की शुरूआत ही हुई है लेकिन उनका लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करते रहना है। कोनोली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को पांच विकेट से मिली जीत में 22 गेंद में 36 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में अपने डब्यू मैच में गुजरात टाइटंस पर तीन विकेट से मिली जीत में नाबाद 72 रन बनाये थे।
जीत के बाद आरेंज कैप के बारे में पूछे जाने पर ऑस्ट्रेलिया के इस 22 वर्ष के बल्लेबाज ने कहा, ‘’अभी सत्र की शुरूआत ही हुई है लेकिन मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश कर रहा हूं। लगातार दो मैच जीतकर अच्छा लगा लेकिन अभी 12 मैच बाकी हैं।''
अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, ‘’मेरा काम पावरप्ले का पूरा इस्तेमाल करना है। मैं अपना स्वाभाविक खेल दिखाने की कोशिश करूंगा।''
यह पूछने पर कि आईपीएल के अनुरूप ढलने में दिक्कत हुई, उन्होंने ना में जवाब दिया।
उन्होंने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी यहां होने से काफी मदद मिल रही है। मैंने ऑस्ट्रेलिया ए के साथ यहां क्रिकेट खेली है। अभी लंबा टूर्नामेंट है और मैं उनसे सीखने की कोशिश करूंगा।''
कूपर कोनोली एक ऑलराउंडर हैं, जो बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी योगदान दे सकते हैं मगर अभी तक उन्हें आईपीएल में गेंद से कमाल करने का मौका नहीं मिला है। उनका कहना है कि वह अपनी इस स्किल को दिखाने का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि जल्द ही मेरे हाथ में बॉल होगी। लेकिन हां, मैं वहां जाकर बॉल के साथ अपनी स्किल्स दिखाने का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन हां, यह बुरा है कि मैं अभी बॉलिंग नहीं कर पाया हूं। लेकिन हां, मैं वापस मैदान पर जाकर बॉलिंग करने का इंतजार कर रहा हूं।"





साइन इन