IPL 2026 CSK vs PBKS 5 stars of Punjab Kings Victory vs Chennai Super Kings Priyansh Arya shreyas iyer पंजाब किंग्स के इन शेरों ने मैदान पर किया कमाल, चेन्नई सुपर किंग्स के जवान रह गए पीछे
More
Hindi Newsफोटोखेलपंजाब किंग्स के इन शेरों ने मैदान पर किया कमाल, चेन्नई सुपर किंग्स के जवान रह गए पीछे

पंजाब किंग्स के इन शेरों ने मैदान पर किया कमाल, चेन्नई सुपर किंग्स के जवान रह गए पीछे

कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार और संतुलित अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स ने आईपीएल के मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया। पंजाब ने 210 रन का लक्ष्य आठ गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार थी।

Himanshu SinghSat, 4 April 2026 12:55 AM
1/5

विजयकुमार विशाख  

पंजाब किंग्स के गेंदबाज विजयकुमार विशाख ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अच्छी गेंदबाज की। हाईस्कोरिंग मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिए। विशाख ने आयुष म्हात्रे और सरफराज खान को पवेलियन रास्ता दिखाया। आयुष ने 73 और सरफराज ने 32 रन बनाए।

2/5

Priyansh Arya

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने पावरप्ले में ही चेन्नई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। प्रियांश ने 11 गेंद में तूफानी 39 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने प्रभसिमरन के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। प्रियांश को उनके धमाकेदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

3/5

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली। श्रेयस पूरी तरह फिट नहीं हैं क्योंकि पिछले मैच में उन्हें बैटिंग के दौरान कलाई में चोट लगी थी और वह उससे पूरी तरह उबर नहीं सके। इसके बावजूद उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 29 गेंद में 50 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के जड़े।

4/5

युजवेंद्र चहल

पंजाब किंग्स के ज्यादातर गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। हालांकि युजवेंद्र चहल ने किफायती गेंदबाजी की। वह अपने कोटे के चारों ओवर नहीं करा सके लेकिन तीन ओवर में उन्होंने 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जोकि 22 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज और आयुष के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 96 रन की साझेदारी हुई, जिसे चहल ने तोड़ा।

5/5

कूपर कॉलोनी का फिर चला बल्ला

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज कूपर कॉलोनी ने लगातार दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। पहले मैच में अपने दम पर पंजाब को जीत दिलाऩे वाले कूपर ने चेन्नई के खिलाफ 22 गेंद में 36 रन का योगदान दिया। कूपर ने प्रभसिमरन और फिर श्रेयस अय्यर के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की।