IPL 2026 Hardik Pandya Breaks Silence on Rohit Sharma Absence from the Playing XI Needs Time to Recover रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के इतने मैच से हुए बाहर, हार्दिक पांड्या ने किया कन्फर्म, Cricket Hindi News - Hindustan

रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के इतने मैच से हुए बाहर, हार्दिक पांड्या ने किया कन्फर्म

हार्दिक पांड्या ने कहा है कि मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के साथ-साथ कुछ और मैचों से बाहर हो गए हैं। रोहित को पिछले मैच में बैटिंग के दौरान चोट लगी थी।

Thu, 16 April 2026 07:27 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के इतने मैच से हुए बाहर, हार्दिक पांड्या ने किया कन्फर्म

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान बताया कि रोहित चोट के कारण आगामी कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित आईपीएल 2026 के करीब दो मैच से बाहर रहेंगे। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मंबई इंडियंस ने चोटिल रोहित शर्मा और बीमार मिचेल सेंटनर की जगह क्विंटन डिकॉक और मयंक रावत को मौका दिया है। पंजाब ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ''हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। मेरे हिसाब से टॉस हारना अच्छा ही रहा। अब समय आ गया है कि हम जीत हासिल करें। एक ग्रुप के तौर पर हमें पता है कि क्या चीजें नहीं करनी हैं। रोहित शर्मा और मिचेल सेंटनर आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह क्विंटन डिकॉक को शामिल किया गया है। इसके अलावा मयंक रावत आज अपना डेब्यू करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिद्धू बोले- गेंदबाज पंत को आउट नहीं कर रहे, बल्कि वह खुद आउट हो रहे हैं

पिछले रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच के दौरान मुंबई इंडियन्स की पारी के छठे ओवर में रोहित को अपने पैर की मांसपेशियों में परेशानी महसूस हुई थी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे।जब रोहित 'रिटायर्ड हर्ट' होकर बाहर गए तब वह 13 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद मुंबई इंडियन्स यह मैच 18 रन से हार गई जो मौजूदा सत्र में टीम की लगातार तीसरी हार थी।

चोटिल होकर रिटायर होने से पहले, उस ओवर की पहली गेंद से पहले मुंबई इंडियंस के फिजियो ने रोहित का इलाज किया था। इलाज के लिए खेल काफी देर तक रुका रहा, जिसके बाद वे दूसरी गेंद का सामना करने के लिए लौटे, लेकिन उन्होंने बस उस गेंद को ब्लॉक किया और चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पैट कमिंस को आईपीएल में वापसी के लिए मिली हरी झंडी, जानिए मैदान पर कब दिखेंगे

आईपीएल 2026 में रोहित ने चार मैचों में 137 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। चोट लगने से पहले रविवार रात वे काफी अच्छी लय में दिख रहे थे। मुंबई इंडियंस, जो अपने चार में से तीन मैच हार चुकी है, को अपने इस अनुभवी और अहम खिलाड़ी की ज़रूरत होगी, जिसने हाल ही में इस फ्रेंचाइजी के साथ अपने 15 साल पूरे किए हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।