Punjab Kings humiliates Mumbai Indians in Mumbai in IPL 2026 Match Prabhsimran Singh Shreyas Iyer Arshdeep Singh मुंबई इंडियंस से भी नहीं रुका पंजाब किंग्स का विजय रथ, MI को मिली लगातार चौथी हार, Ipl Hindi News - Hindustan

मुंबई इंडियंस से भी नहीं रुका पंजाब किंग्स का विजय रथ, MI को मिली लगातार चौथी हार

मुंबई इंडियंस भी पंजाब किंग्स के विजय रथ को आईपीएल 2026 में नहीं रोक पाई। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 की लगातार चौथी हार मिली है, जबकि पंजाब किंग्स ने अपना चौथा मुकाबला जीता है। एक मैच उनका बेनतीजा था।

Thu, 16 April 2026 11:05 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मुंबई इंडियंस से भी नहीं रुका पंजाब किंग्स का विजय रथ, MI को मिली लगातार चौथी हार

IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने अपने अश्वमेध का ऐसा घोड़ा छोड़ा है, जिसे कोई काबू में नहीं कर पा रहा है। सितारे से सजी और पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के भी पंजाब किंग्स ने होश फाख्ता कर दिए। एमआई को उसी के घर में पंजाब ने 7 विकेट से हरा दिया। आईपीएल 2025 का फाइनल हारने वाली पंजाब किंग्स आईपीएल के 19वें सीजन में अभी तक अजेय है। पांच मुकाबले पंजाब किंग्स ने खेले हैं, जिनमें से चार मैचों में जीत मिली है और एक मैच उनका बारिश में धुल गया था। इस तरह 9 पॉइंट्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के हैं और टीम अब पॉइंट्स टेबल में नंबर वन की कुर्सी पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस अभी भी नौवें स्थान पर पड़ी हुई है।

एमआई वर्सेस पीबीकेएस मुकाबले की बात करें तो यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई की टीम क्विंटन डिकॉक के शतक की बदौलत 195 रनों तक ही पहुंच पाई। नमन धीर ने भी अर्धशतक जड़ा, लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने ज्यादा योगदान नहीं दिया। उधर, अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में दो और फिर डेथ ओवर्स में एक और विकेट निकालकर एमआई की नींव हिलाकर रख दी। बाकी के गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी पंजाब किंग्स के लिए की।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्शदीप ने पूरा किया IPL में विकेटों का शतक, पंजाब किंग्स के लिए रचा इतिहास

196 रनों का टारगेट पंजाब किंग्स के सामने था, जो मुंबई के इस ग्राउंड में शायद विनिंग टोटल नहीं था। यही वजह रही कि महज 16.3 ओवर में इस बड़े टोटल को पंजाब किंग्स ने आसानी से हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स के लिए 39 गेंदों में 80 रनों की पारी खेलकर प्रभसिमरन सिंह नाबाद लौटे, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया। 2 विकेट अल्लाह गजनफर को जरूर मिले, लेकिन किसी काम के नहीं रहे।

बुमराह विकेटलेस

हैरानी की बात ये रही कि आईपीएल 2026 में अभी तक जसप्रीत बुमराह का खाता विकेटों का नहीं खुल सका है। लगातार पांच मैच उनके इस सीजन में हो गए हैं और आईपीएल 2025 के आखिरी मैच में भी पंजाब किंग्स के खिलाफ उनको विकेट नहीं मिला था। इस तरह आईपीएल में लगातार 6 मैचों में वे विकेटलेस रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए यह चिंता का विषय है, क्योंकि दूसरे छोर से भी उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं हो रही है। गेंदों के लिहाज से देखें तो भी बुमराह अपना रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।