First time in the history of the IPL captains of all 10 teams will be Indian Ft Ishan Kishan ईशान किशन के कप्तान बनते ही IPL में रचा गया इतिहास, पहली बार सभी 10 टीमों के साथ बना ये संयोग, Cricket Hindi News - Hindustan

ईशान किशन के कप्तान बनते ही IPL में रचा गया इतिहास, पहली बार सभी 10 टीमों के साथ बना ये संयोग

ईशान किशन के कप्तान बनते ही आईपीएल में एक गजब का संयोग बना है। टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय  होंगे। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है।

Thu, 19 March 2026 10:18 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ईशान किशन के कप्तान बनते ही IPL में रचा गया इतिहास, पहली बार सभी 10 टीमों के साथ बना ये संयोग

पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को अपना टेंपरेरी कप्तान नियुक्त किया है। कमिंस चोट की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जिस वजह टीम के लीडरशिप ग्रुप में बदलाव देखने को मिले हैं। ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना कप्तान नियुक्त किया है, वहीं अभिषेक शर्मा उप-कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ईशान किशन के कप्तान बनते ही आईपीएल में एक गजब का संयोग बना है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय होंगे। जी हां, इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मैंने शराब छोड़ दी है, मैं चाहता हूं कि IPL में लोग मुझसे कुछ सीखें'

पिछले दो सीजन की बात करें तो, 2024 में फाफ डुप्लेसिस और पैट कमिंस ने बतौर विदेशी खिलाड़ी क्रमश: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई की थी। वहीं 2025 में पैट कमिंस एकमात्र विदेशी कप्तान थे।

अब जब पैट कमिंस चोट के चलते टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल रहे हैं तो आईपीएल 2026 ट्रॉफी के फोटोशूट में 10 के 10 भारतीय कप्तान नजर आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 बल्लेबाज जो IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद कभी नहीं जीत पाए ऑरैंज कैप

आईपीएल 2026 सभी टीमों के कप्तान-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार

मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़

पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर

कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे

लखनऊ सुपर जाएंट्स- ऋषभ पंत

राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल

दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल

सनराइजर्स हैदराबाद- ईशान किशन

चेन्नई सुपर किंग्स ऐसा करने वाली एकमात्र टीम

आईपीएल के इतिहास में जितनी भी फ्रेंचाइजियां हैं, चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर कभी ना कभी किसी ना किसी टीम ने विदेशी खिलाड़ी को अपना कप्तान बनाया है। जी हां, सीएसके को आज तक किसी विदेशी खिलाड़ी ने लीड नहीं किया है। एमएस धोनी ने लंबे समय तक इस टीम की कमान संभाली है। उनकी गैरमौजूदगी में सुरेश रैना कप्तान बनते थे। वहीं अब रवींद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है। मौजूदा समय में गायकवाड़ ही टीम के कप्तान है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।