IPL 2026 Sri Lanka pacer Nuwan Thushara Apologises and Withdraws from Legal Battle with SLC for IPL NOC IPL एनओसी के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से भिड़ गए थे नुवान तुषारा, अब मांगी माफी, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL एनओसी के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से भिड़ गए थे नुवान तुषारा, अब मांगी माफी

नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से औपचारिक रूप से माफी मांग ली है और कानूनी कार्यवाही वापस ले ली है। नुवान तुषारा ने आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी न मिलने के कारण श्रीलंका क्रिकेट के खिलाफ जो कानूनी कार्रवाई शुरू की थी, उसे अब वापस लेने का फैसला किया है।

Fri, 10 April 2026 09:17 PMHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share
IPL एनओसी के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से भिड़ गए थे नुवान तुषारा, अब मांगी माफी

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए अनापत्ति पत्र नहीं देने पर अपने क्रिकेट बोर्ड को अदलात में चुनौती दी थी लेकिन अब चौंकाने वाले घटनाक्रम में उन्होंने अपने देश की संचालन संस्था से माफी मांग ली है और मामला वापस लेने पर विचार कर रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट के सूत्रों ने बताया कि तुषारा ने ईमेल के जरिए बोर्ड से माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा संचालन स्थान को असुविधा पहुंचाना नहीं था।

उन्होंने कहा कि वह 'निष्पक्षता और न्याय' की मांग कर रहे थे क्योंकि उन्हें लगा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। यह कदम तब उठाया गया जब श्रीलंका क्रिकेट ने यहां जिला अदालत को बताया कि वह 2026 आईपीएल में भाग लेने के लिए तुषारा द्वारा दायर याचिका पर आपत्ति दर्ज कराएगा।

इकतीस वर्षीय खिलाड़ी ने अदालत में एक आदेश की मांग की थी, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट को अनापत्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया जाए। श्रीलंका क्रिकेट ने फिटनेस जांच में विफल रहने का हवाला देते हुए उनकी मांग को खारिज कर दिया था। अदालत ने श्रीलंका क्रिकेटर की याचिका स्वीकार कर ली और अगली सुनवाई 23 अप्रैल के लिए तय की गई है। तुषारा ने 2022 से अब तक 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह इस सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले थे और इससे पहले 2024 और 2025 में भी खेल चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेनिंग में ही मुकुल का दिख जाता है असली रूप, कहा- रोज 100-150 छक्के मारता हूं

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार 2022 से अपने देश के लिए 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके इस खिलाड़ी ने दलील दी है कि एसएलसी के साथ उनका अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो गया था और वह इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। तुषारा ने कहा कि उनकी फिटनेस का स्तर कभी भी कम नहीं पाया गया और उन्हें पहले भी एसएलसी ने इसी तरह के फिटनेस स्तर पर खेलने की अनुमति दी थी। तुषारा को आरसीबी ने 2025 में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पिछले सत्र में टीम की तरफ से एक मैच खेला था। इस तेज गेंदबाज ने अभी तक कुल मिलाकर 137 टी20 मैचों में 21.25 के औसत से 174 विकेट लिए हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।