एलिस्टर कुक का आजीबोगरीब बयान, RCB के जैकब बेथल को IPL 2026 छोड़ने की दी सलाह
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने जैकब बेथेल को सलाह दी है कि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का साथ बीच सत्र में छोड़कर इंग्लैंड वापस लौट जाना चाहिए और वार्विकशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलना चाहिए।
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलिस्टर कुक ने युवा बल्लेबाज जैकब बेथल को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बीच में ही साथ छोड़कर इंग्लैंड लौट आना चाहिए और काउंटी क्रिकेट में वार्विकशायर के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा है कि बेंच पर बैठकर वह अपना बहुमूल्य समय गंवा रहे हैं। बेथल ने हाल ही में टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 45 गेंदों में शतक जड़ा था। उन्होंने टूर्नामेंट के सबसे तेज शतक में से एक लगाया था और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाया था। हालांकि आईपीएल 2026 में जैकब बेथल को मौका मिलने का इंतजार है। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पास विदेशी विकल्प के रूप में फिल सॉल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और जोश हेजलवुड मौजूद हैं और इस वजह से जैकब बेथल टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। कुक का मानना है कि इस समय जेकब बेथेल की स्थिति उसके करियर के इस चरण के लिए बिल्कुल आदर्श नहीं है। स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि टॉप ऑर्डर में बेथेल की क्षमता पहले से ही स्पष्ट है और उन्हें लगातार खेलने के मौके देकर समर्थन देने की जरूरत है। कुक ने कहा, टॉप ऑर्डर बैटिंग के लिए, सिडनी में जिस तरह उसने उस अटैक के खिलाफ उन कंडीशंस में खेला… मैंने वहां एक खिलाड़ी को देखा है और मुझे यकीन है कि यह खिलाड़ी ओपनिंग कर सकता है। अगर वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है, तो वह ओपनिंग भी कर सकता है।"
उन्होंने आगे कहा, ''बेथेल को वाकई ओपनिंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि वो ओपनर नहीं है। वो आईपीएल में बैठा हुआ कुछ भी नहीं कर रहा है। वह वापस आकर वार्विकशायर के लिए ओपनिंग कर सकते हैं ताकि इंग्लैंड की मदद हो सके।" इससे पहले बेन डकेट ने काउंटी क्रिकेट पर फोकस रखने के लिए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में है। टीम ने 6 मुकाबले खेले हैं और दो मैच गंवाए हैं और इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल टी20 मैच में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हराया था। आरसीबी को आठ विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 179 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 57 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 60 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए।





साइन इन