IPL 2026 most wickets for Rajasthan Royals Jofra Archer three wickets away from becoming RR top wicket taker राजस्थान रॉयल्स के लिए किसने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट? जोफ्रा आर्चर इतिहास रचने के करीब
More
Hindi Newsफोटोखेलराजस्थान रॉयल्स के लिए किसने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट? जोफ्रा आर्चर इतिहास रचने के करीब

राजस्थान रॉयल्स के लिए किसने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट? जोफ्रा आर्चर इतिहास रचने के करीब

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉटसन के नाम है। लेकिन उनका ये रिकॉर्ड तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से है और वह इस मुकाबले में वॉट्सन को पीछे छोड़ सकते हैं।

Himanshu SinghWed, 22 April 2026 05:51 PM
1/5

शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 84 मैचों में 67 विकेट लिए हैं। शेन वॉटसन राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज भी हैं।

2/5

युजवेंद्र चहल

स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। वह राजस्थान के लिए आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। चहल ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए 46 मैचों में 66 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है 5/40 है।

3/5

सिद्धार्थ 

सिद्धार्थ त्रिवेदी ने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। तेज गेंदबाज ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 76 मैचों में 65 विकेट चटकाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/25 है।

4/5

जोफ्रा आर्चर

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज में से एक जोफ्रा आर्चर ने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है और टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। जोफ्रा आर्चर फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के करीब हैं। आर्चर ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 53 मैचों में 65 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 है।

5/5

शेन वॉर्न

राजस्थान रॉयल्स को पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शेन वॉर्न भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। वॉर्न ने 56 मैचों में 58 विकेट चटकाए। वह टीम के पहले कप्तान थे और उनकी कप्तानी में टीम पहली बार चैंपियन भी बनी थी।