I told Rohit Sharma I am sorry Former Team India chief selector Krishnamachari Srikkanth apologizes to Hitman 'मुझे बहुत अफसोस है,' रोहित शर्मा से टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर ने मांगी माफी, Ipl Hindi News - Hindustan

'मुझे बहुत अफसोस है,' रोहित शर्मा से टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर ने मांगी माफी

रोहित शर्मा को 2011 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया। पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत को इस फैसले पर पछतावा है। उन्होंने रोहित से माफी मांगी।

Wed, 22 April 2026 05:55 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
'मुझे बहुत अफसोस है,' रोहित शर्मा से टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर ने मांगी माफी

एमएस धोनी की अगुवाई में भारत ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा अंजाम दिया था। भारत ने तब 28 साल का सूखा खत्म किया था। भारत 1983 में पहली बार चैंपियन बना था। धोनी ब्रिगेड घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम थी। हालांकि, यह सफलता कुछ मुश्किल सिलेक्शन फैसलों की कीमत पर मिली थी। ऐसा ही एक नाम रोहित शर्मा का था। वह बड़े स्टेज पर देश का प्रतिनिधित्व करने से चूक गए थे। रोहित इस झटके के बावजूद व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक बने। रोहित को 2011 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर रखने का फैसला टीम के डायनामिक्स पर आधारित था। उस समय टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत थे। उन्होंने बताया कि मैनेजमेंट ने 1983 की जीत जैसा ही ब्लूप्रिंट फॉलो किया, जिसमें स्पेशलिस्ट के बजाय मल्टी डाइमेंशनल स्किल वाले खिलाड़ियों पर फोकस किया गया।

रोहित शर्मा से श्रीकांत ने मांगी माफी

पूर्व चीफ सिलेक्टर श्रीकांत को रोहित को वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखने पर आज भी बहुत अफसोस है। उन्होंने 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित से माफी तक मांगी। श्रीकांत ने द वीक को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे आज भी उसके लिए बुरा लगता है। मैंने पिछले साल रोहित से कहा था, 'मुझे माफ कर दो,' 'मुझे माफ कर दो'। यह जानबूझकर नहीं किया गया था, बस हम हाफ ऑलराउंडर्स को लेना चाहते थे। हमारी सोच 1983 वर्ल्ड कप जैसी ही थी" श्रीकांत ने माना कि आज भी उस फैसले का उनपर बहुत असर है। श्रीकांत की अप्रोच बैटिंग की गहराई बढ़ाने पर थी और साथ ही यह सुनिश्चित करना था कि लाइनअप में बॉलिंग के काफी ऑप्शन हों ताकि जरूरत पड़ने पर वे टीम में आ सकें। यह रणनीति भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत में भी दिखी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MI के खिलाफ उतरेंगे धोनी? नेट पर बहाया पसीना, रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'रोहित अच्छा था लेकिन चूक गया'

भारतीय ऑलराउंडर्स ने 2011 टूर्नामेंट में बहुत बड़ा असर डाला था। युवराज सिंह ने नौ मैचों में 362 रन बनाए और 15 विकेट लिए। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। टीम के कई जाने-माने बल्लेबाज जिनमें सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और यूसुफ पठान भी शामिल थे, जो जरूरत पड़ने पर बॉलिंग कर सकते थे। श्रीकांत ने कहा, ''आखिर में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन था? युवराज सिंह, बॉल और बैट से अच्छा प्रदर्शन। कुछ मैचों में सहवाग, सचिन और सुरेश रैना ने कुछ ओवर बॉलिंग की। यूसुफ पठान भी हाफ ऑलराउंडर हैं। लेकिन बदकिस्मती से हाफ ऑलराउंडर कॉन्सेप्ट के कारण रोहित शर्मा को जगह नहीं मिल पाई। वह 2011 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए काफी अच्छा था लेकिन बेचारा चूक गया।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंधाना ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, भारत के लिए किया बड़ा कारनामा!
ये भी पढ़ें:मुंबई को दीपक-शार्दुल को पैसे देकर घर भेज देना चाहिए, श्रीकांत का पारा हुआ हाई

रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता

रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉपी 2025 जीती। वह सिर्फ वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं। रोहित ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता है। रोहित की अगुवाई वाली भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने खिताब का सपना चकनाचूर कर दिया। 38 वर्षीय रोहित की नजर अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। वह फिलहाल आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। रोहित अनफिट होने के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।