IPL 2026 Abhishek Sharma Makes Scoring Hundreds Look Effortless Says Cheteshwar Pujara अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी ने जीता चेतेश्वर पुजारा का दिल, कहा- अक्सर उन्हीं की वजह से टीम जीतती है, Cricket Hindi News - Hindustan

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी ने जीता चेतेश्वर पुजारा का दिल, कहा- अक्सर उन्हीं की वजह से टीम जीतती है

चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि अभिषेक शर्मा की वजह से अक्सर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को जीत मिलती है। उनका मानना है कि वह एक खास प्रतिभा हैं वह शतक बनाना बहुत आसान कर देते हैं।

Wed, 22 April 2026 06:22 PMHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share
अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी ने जीता चेतेश्वर पुजारा का दिल, कहा- अक्सर उन्हीं की वजह से टीम जीतती है

भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें एक खास प्रतिभा बताया है। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज के आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाने के बाद पुजारा ने उनकी तारीफ की। अभिषेक ने तूफानी पारी खेलते हुए 68 गेंद में नाबाद 135 रन बनाए जिससे सनराइजर्स ने दो विकेट पर 242 रन बनाए और फिर 47 रन से जीत दर्ज की।

चेतेश्वर पुजारा ने कहा, ''अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली और अपना दूसरा आईपीएल शतक (इस सत्र का पहला) बनाया। वह शतक बनाना बहुत आसान कर देते हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''उनके रन सनराइजर्स के लिए बहुत अहम होते हैं क्योंकि अक्सर उन्हीं की वजह से टीम जीतती है। वह एक खास प्रतिभा हैं। जब वह इस तरह का प्रदर्शन करते हैं तो उनका स्तर हर किसी को साफ दिखाई देता है। बहुत कम बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा जैसी प्रतिभा और स्तर होता है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान के लिए किसने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट? आर्चर इतिहास रचने के करीब

दुनिया के नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज अभिषेक मंगलवार को पूरी लय में थे। उन्होंने इस एकतरफा मुकाबले में 10 छक्के और उतने ही चौके जड़े। अभिषेक का भाग्य ने भी साथ दिया जब 50 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे लोकेश राहुल ने उन्हें 'जीवनदान' दिया। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के लिए यही मैच का 'टर्निंग प्वाइंट' (मैच का रुख बदलने वाला लम्हा) था।

हरभजन ने कहा, ''वह छूटा हुआ रन आउट मैच का सबसे अहम पल था। अगर अभिषेक शर्मा आउट हो गए होते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।'' हरभजन ने भारतीय गेंदबाजों को चेतावनी दी कि वे अपनी 'लाइन और लेंथ' को और बेहतर करें और अनुशासन बनाए रखें जिससे कि अधिक स्कोर वाले मुकाबलों में बल्लेबाज उनके खिलाफ अधिक रन नहीं बना पाएं।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों से सजे नाबाद 135 रन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को 47 से करारी शिकस्त दे दी। अभिषेक को 49 रन पर एक लाइफलाइन मिली जब विकेटकीपर के एल राहुल ने एक आसान रन-आउट का मौका गंवा दिया। उन्हें 87 रन के स्कोर पर नीतीश राणा ने भी बॉउंड्री पर कैच टपकाकर जीवनदान दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवाज मुश्किल में घिरे, ड्रग्स टेस्ट में फेल होने पर शुरू हुई जांच; ये डील टूटी

अक्षर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा,''लेकिन हां, अगर कोई इतनी अच्छी बैटिंग करता है, और उनके एग्जीक्यूशन में कोई कमी नहीं है, तो ऐसे परफॉर्मेंस का क्रेडिट मिलना चाहिए। क्लासेन ने भी जिस तरह से दूसरी तरफ से बैटिंग की, उसे देखते हुए यह बॉलर की गलती नहीं है। जब कोई बैट्समैन इस तरह बैटिंग करता है, तो कोच और कैप्टन को यह मानना होगा कि कैप्टन भी किसी को नहीं रोक सकता। मैं बॉलर्स से भी यही कह रहा था, कि अगर तुमने अच्छा एग्जीक्यूट किया, और उसके बाद भी उसने अच्छा शॉट मारा, तो तुम कुछ नहीं कर सकते। तुम्हें पता है, तुम्हें आगे बढ़ना होगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।