Indias semi final berth is almost certain in t20 world cup 2026 West Indies have never beaten India at Eden Gardens t20i भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का मानिए, इडेन गार्डंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपराजित है 'मेन इन ब्लू', Cricket Hindi News - Hindustan

भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का मानिए, इडेन गार्डंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपराजित है 'मेन इन ब्लू'

टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टी को सिर्फ वेस्टइंडीज को आगामी मैच में शिकस्त देनी है। यह मेन इन ब्लू के लिए इतना आसान नहीं रहने वाला है। हालांकि,  वेस्टइंडीज के खिलाफ इडेन गार्डंस के आंकड़े भारतीय टीम के दबदबे की कहानी बयां करते हैं।

Fri, 27 Feb 2026 10:13 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का मानिए, इडेन गार्डंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपराजित है 'मेन इन ब्लू'

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाएगी या नहीं यह सवाल ज्यादातर क्रिकेट प्रशंसकों के मन में है। भारत के लिए इस विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए राह बेहद आसान है। उसे अपने आगामी मुकाबले में वेस्टइंडीज को पटखनी देनी है और सेमीफाइनल के लिए टिकट पक्की करनी है।

हालांकि, यह इतना आसान होने वाला नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से भारत को हराने की तैयारियों पर जुट गई है। कैरिबियाई कोच डैरन समी ने पूरी तरह से टीम को भारतीय टीम का सामना करने के लिए सचेत कर दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को होने वाला मुकाबला करो या मरो का मुकाबला है। इस मैच में जिस टीम ने भी जीत हासिल की वह सेमीफाइनल के लिए टिकट कटा लेगी। वहीं, जिस टीम को भी हार का सामना करना पड़ेगा उसकी वापसी तय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण चक्रवर्ती से आगे निकला जिम्बाब्वे का ये गेंदबाज, लगातार T-20I पारियों में..
ये भी पढ़ें:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा फाइनल, फाफ डु प्लेसिस ने की बड़ी भविष्यवाणी

रविवार 1 मार्च को दो बार की टी-20 विश्व कप विजेता टीमें आमने-सामने इस बात का फैसला करने के लिए होंगी कि इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी। वेस्टइंडीज के टीम धुरंधरों से भरपूर है, जिनका सामना करना आसान नहीं होगा। हालांकि, एक बात और है कि भारतीय टीम अपना पिछला मुकाबला ताबड़तोड़ अंदाज में जीतकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत है, जबकि वेस्टइंडीज अपना पिछला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से बुरी तरह हारकर आ रही है।

इतना ही नहीं, कोलकाता के इडेन गार्डंस का मैदान भी भारतीय की जीत की खुशबू की महंक दे रहा है। पिछले रिकॉर्ड बताते हैं कि इस ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय टीम कभी भी वेस्टइंडीज से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हारी है। यानी भारत का कैरिबियाई टीम के ऊपर इस मैदान पर पूरी तरह दबदबा रहा है। भारत ने कोलकाता के इडेन गार्डेंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक कुल चार मैच खेले हैं, जिनमें सभी में जीत दर्ज की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 मैचों में लुटा दिए 510 रन, T-20I में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी जिम्बाब्वे

इस मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज का पहली बार सामना साल 2018 में हुआ था, जब भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया था। भारत ने इसके बाद साल 2022 में इडेन गार्डन में तीन मैच खेले थे, जिनमें सभी में जीत दर्ज की थी। पहले मुकाबले में 16 फरवरी2022 को वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया था। 18 फरवरी को 8 रनों से शिकस्त दी थी और 20 फरवरी को 17 रनों से करारी हार दी थी।

भारत कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ कभी भी टी20I मैच नहीं हारा है

4 नवंबर, 2018: भारत ने वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराया

16 फरवरी, 2022: भारत ने वेस्ट इंडीज को 6 विकेट से हराया

18 फरवरी, 2022: भारत ने वेस्ट इंडीज को 8 रन से हराया

20 फरवरी, 2022: भारत ने वेस्ट इंडीज को 17 रन से हराया

इडेन गार्डंस के आंकड़े भारत के पक्ष में जाते हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय टीम इस बार भी वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक मैदान पर शिकस्त देकर अपना 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखेगी। हालांकि, यह बात सब जानते हैं कि क्रिकेट महान अनिश्चितताओं का खेल है और इसमें किसी भी वक्त किसी भी टीम का पलड़ा भारी हो सकता है। ऐसे में 100 फीसदी यह तो नहीं कहा जा सकता कि भारत की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर ही जाएगी, लेकिन आंकड़े जरूर इस बात की तसल्ली देते हैं कि भारत का कैरिबियाई टीम के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है और यह भारत की उम्मीदों को जिंदा रखे हुए है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।