Indian spectators apologized after Arshdeep throws ball to Daryl Mitchell अर्शदीप की चोट से आहत डेरिल मिचेल को भारतीय दर्शकों ने लगाया मरहम, इंस्टा पोस्ट पर हजारों लोगों ने बोला सॉरी, Cricket Hindi News - Hindustan

अर्शदीप की चोट से आहत डेरिल मिचेल को भारतीय दर्शकों ने लगाया मरहम, इंस्टा पोस्ट पर हजारों लोगों ने बोला सॉरी

अर्शदीप सिंह द्वारा की गई इस गलती से भारतीय फैंस भी काफी आहत दिखे।भारतीय फैंस ने उनके दर्द को समझा और डेरिल मिचेल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जाकर पिन की ही पोस्ट पर लगातार सॉरी बोलते रहे। यह सिलसिला अभी भी जारी है।

Tue, 10 March 2026 08:20 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
अर्शदीप की चोट से आहत डेरिल मिचेल को भारतीय दर्शकों ने लगाया मरहम, इंस्टा पोस्ट पर हजारों लोगों ने बोला सॉरी

टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेरिल मिचेल और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बीच गहमागहमी देखी गई थी। अर्शदीप सिंह ने अपनी ही गेंदबाजी में गेंद को फील्ड करने के बाद बल्लेबाज की तरफ थ्रो किया था जो जाकर सीधे डेरिल मिचेल के पैर में लगी थी और वे दर्द से कराह उठे थे। वे अर्शदीप से काफी गुस्सा भी नजर आए थे।

मैदान पर यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई। अर्शदीप सिंह अपनी गेंद डालने के बाद फॉलो-थ्रू में फील्डिंग कर रहे थे। उसी समय उन्होंने गेंद पकड़ी और उसे आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर फेंक दिया। गेंद सीधे मिचेल के पैड पर जाकर लगी, जो अंपायरों की नजर में एक अनावश्यक और गलत हरकत थी। इस मामले में मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ के साथ-साथ तीसरे अंपायर अलाहुद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने अर्शदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीतना आदत है हमारी, भारत ने पिछले ढाई सालों में 7 ICC ट्रॉफी में जमाया कब्जा
ये भी पढ़ें:T-20 WC 2026 में हार्दिक पांड्या ने खाए सबसे ज्यादा छक्के, वरुण भी टॉप-5 में

अर्शदीप सिंह ने इस घटना के बाद मैच की समाप्ति पर डेरिल मिचेल से माफी मांग ली थी और अंपायरों के सामने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली थी। अर्शदीप सिंह द्वारा की गई इस गलती से भारतीय फैंस भी काफी आहत दिखे। आमतौर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कभी भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं करते हैं और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। भारतीय फैंस ने उनके दर्द को समझा और डेरिल मिचेल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जाकर पिन की ही पोस्ट पर लगातार सॉरी बोलते रहे। यह सिलसिला अभी भी जारी है और हजारों की संख्या में भारतीय फैंस ने डेरिल मिचेल के इंस्टा पोस्ट पर सॉरी लिखा है।

बता दें कि अर्शदीप को इस गलती का खामियाजा आधिकारिक तौर पर भी भुगतना पड़ा है। आईसीसी ने उन्हें खिलाड़ियों के लिए बनी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया है और आईसीसी आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 टी-20 वर्ल्ड कप में बुमराह को लगे दोगुने छक्के, लेकिन आंकड़े देख होगा गर्व

फाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी-20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया और इतिहास रच दिया। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया ने यह कीर्तिमान स्थापित किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 255 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।