भारतीय टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है..., मोहम्मद शमी ने दिया बयान
इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद शमी ने इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि भारतीय टीम की अभी तक वैसी परफॉर्मेंस नहीं आई है, जैसा सभी भारतीय दर्शक उम्मीद करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का समर्थन करने की भी बात कही और किसी के भी ऊपर निगेटिव मीम्स बनाने की कड़ी आलोचना की।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के इडेन गार्डंस मैदान पर करो या मरो का मुकाबला है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बहुत महत्वपूरण है, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर लेगी। मैच से पहले एक निजी मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए एक बड़ी बात कही है।
इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद शमी ने इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि भारतीय टीम की अभी तक वैसी परफॉर्मेंस नहीं आई है, जैसा सभी भारतीय दर्शक उम्मीद करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का समर्थन करने की भी बात कही और किसी के भी ऊपर निगेटिव मीम्स बनाने की कड़ी आलोचना की।
मोहम्मद शमी ने इंटरव्यू में कहा कि "मैं मानता हूं कि इंडियन टीम की परफॉर्मेंस अभी तक वैसी नहीं आई है जैसा हम एक्सपेक्ट करते हैं, जो इंडियन क्रिकेट टीम ने खेला है वो परफॉर्मेंस अभी तक नहीं आई है।" भारतीय तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि "मैं चाहता हूं कि आने वाले मैचेस में इंडियन टीम वैसा प्रदर्शन करे।"
खिलाड़ियों पर हो रही व्यक्तिगत आलोचना पर अपनी बात रखते हुए शमी ने कहा कि "अभिषेक के ऊपर इतने मीम्स बना डाले आपने, सू्र्या के पीछे पड़ गए हैं। मुझे लगता है कि आपको अपने प्लेयर्स का सपोर्ट करना चाहिए ऐसे टाइम में और होप करनी चाहिए कि इंडियन टीम वैसा खेले जैसा हम चाहते हैं।"
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में भारत को 72 रनों से मिली करारी हार की काफी आलोचना हुई थी सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से भी टारगेट किया गया था। इस पर मोहम्मद शमी ने कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि हमें हर वक्त अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए और उम्मीद करनी चाहिए कि टीम के खिलाड़ी हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन करे। दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम ट्रैक पर लौट आई है और पिछले मुकाबले में मेन इन ब्लू ने जिम्बाब्वे की टीम को बड़े अंतर से हराया था। हालांकि, उस मैच में भी भारत को अपनी गेंदबाजी को बेहतर करने की जरूरत है।
मोहम्मद शमी द्वारा कही गई बात बिल्कुल सटीक बैठती है क्योंकि भारतीय टीम ने वास्तव में अभी अपना 100 फीसदी प्रदर्शन नहीं दिया है। ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आज होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया जीत का परचम लहराए और सेमीफाइनल के लिए टिकट पक्की करे।





साइन इन