SA Vs ZIM Highlight: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने तीनों मैच जीते, ZIM को 5 विकेट से दी पटखनी
SA Vs ZIM Highlight: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिमय में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अपना विजयी रथ बरकरार रखा है। प्रोटियाज टीम ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है।

जSA Vs ZIM Highlight: आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से करारी शिकस्त से देकर सेमीफाइनल के लिए तैयारी कर ली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले मेंटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने अफ्रीका को 154 रनों का छोटा लक्ष्य दिया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 73 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 के आंकड़े को नहीं छू सका और पूरी टीम 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मफाका और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट लिए वहीं, लुंगी एनगिड़ी, लिंडे और नॉर्खियां को एक-एक विकेट मिले।
154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान सिकंदर रजा ने मार्करम और डिकॉक को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। जिम्बाब्वे की टीम ने कड़ी टक्कर दी और एक वक्त में 100 रनों के स्कोर पर 5 विकेट भी गिरा दिए थे, लेकिन बाद में दक्षिण अफ्रीका ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। दक्षिण अफीका की ओर से डेवाल्ड ब्रेबिस ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, जबकि रिकल्टन ने 31 और लिंडे ने 30 रनों की पारी खेली। बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया। जिम्बाब्वे की और से सिकंदर रजा ने 3, मुजरबानी और इवांस ने 1-1 विकेट हासिल किए। सिकंदर रजा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हार के बाद भी प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्ले से 73 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में 3 विकेट झटके।
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य
दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया।
सिकंदर रजा हार के बावजूद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। (73 रन बनाए, 3 विकेट लिए)
ZIM- 153/7 (20 ओवर)
SA- 154/5 (17.5 ओवर)
जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI- तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुन्योंगा, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रीमर और ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
दक्षिण अफ्रीका XI - एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी।
टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही प्रोटियाज टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और लीग स्टेज के बाद सुपर-8 में भारत और वेस्टइंडीज के बाद अब जिम्बाब्वे को हराकर अजेय रही है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे के लिए यह सुपर-8 चरण निराशाजनक रहा क्योंकि उसे पहले वेस्टइंडीज ने रौंदा, फिर भारत ने बुरी तरह हराया और अब दक्षिण अफ्रीका ने शिकस्त दी है। वे सुपर-8 में एक भी जीत नहीं दर्ज कर सके और यह चरण उनके लिए निराशाजनक रहा।
SA Vs ZIM Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 154 रनों के लक्ष्य को 17.5 ओवर में हासिल कर लिया है और उसे 5 विकेट से शिकस्त दे दी है।
SA Vs ZIM Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 11 ओवर की समाप्ति पर 103 रन बना लिए हैं, लेकिन उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई है। उसे अभी भी जीत के लिए 51 रनों की जरूरत 54 गेंदों में है।
SA Vs ZIM Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 154 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने दो विकेट पावरप्ले के अंदर खो दिए हैं। एडेन मार्करण और क्विटंन डिकॉक को कप्तान सिकंदर रजा ने पवेलियन भेजा। अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट भी खो दिया है। रिकल्टन को इवांस ने आउट कर दिया। अफ्रीका ने 6 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं।
SA Vs ZIM Live Score: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिमय में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने अफ्रीका को 154 रनों का छोटा लक्ष्य दिया है।
SA Vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं और वह सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचती हुई नजर आ रही है।
SA Vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है 14 ओवर की समाप्ति पर लेकिन उसके 5 विकेट पवेलियन जा चुके हैं। जिम्बाब्वे ने मौजूदा समय में 14 ओवर समाप्त होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं।
SA Vs ZIM Live Score: 9 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज ने 3 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। टीम बड़े लक्ष्य की ओर बिल्कुल भी अग्रसर नजर नहीं आ रही है और अफ्रीकी गेंदबाजों ने उन पर अपना दबदबा बनाए रखा है।
SA Vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने 6 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाजी मारुमनी (7) और टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक ब्रेन बैनेट (15) पवेलियन जा चुके हैं। नार्खिया और मफाफा को एक-एक विकेट हासिल हुए हैं।





साइन इन