India will defeat West Indies play semi finals and finals in t20 world cup 2026 former Pakistani cricketer Ahmed Shehzad भारत वेस्टइंडीज को हराएगा और सेमीफाइनल-फाइनल सब खेलेगा, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत वेस्टइंडीज को हराएगा और सेमीफाइनल-फाइनल सब खेलेगा, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले से पूर्व एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि भारत ना सिर्फ आज के मैच में वेस्टइंडीज को हराएगा बल्कि विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में प्रवेश करेगा।

Sun, 1 March 2026 05:39 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत वेस्टइंडीज को हराएगा और सेमीफाइनल-फाइनल सब खेलेगा, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी

टी20 विश्व कप 2026 से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें रविवार 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले निर्णायक मुकाबले पर टिकी हैं। पाकिस्तानी टीवी शो 'हारना मना है' में इस मैच को लेकर हुई चर्चा के दौरान पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने टीम इंडिया की जीत की बड़ी भविष्यवाणी की है। मोहम्मद आमिर की राय से असहमति जताते हुए शहजाद ने स्पष्ट रूप से कहा, "मुझे लगता है कि भारत कल का मैच जीतेगा और सेमीफाइनल खेलेगा।"

अहमद शहजाद ने भारतीय टीम की मजबूती का श्रेय उनके घरेलू क्रिकेट ढांचे और खिलाड़ियों की मानसिक तैयारी को दिया। उन्होंने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा, "भारत एक बहुत तगड़ी टीम है जो एक बड़े अच्छे सिस्टम से अपने प्लेयर्स को रगड़ा खिला के लेकर आती है।" उनके अनुसार, भारतीय खिलाड़ियों को बड़े मैचों के दबाव को संभालने का गहरा अनुभव है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के हालिया प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि जब रन रेट सुधारने का दबाव था, तब भारत ने 250 रन बोर्ड पर टांग दिए। शहजाद के मुताबिक, भारत के पास वह "स्ट्रेंथ, रेजिलिएंस और टेंपरामेंट" मौजूद है जो विश्व कप जीतने के लिए चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली Vs साहिबजादा फरहान: 1 WC संस्करण में किसके ज्यादा शतक-अर्धशतक और रन?
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी कप्तान ने खुद ही खोल दी अपनी पोल, WC से बाहर होने के बाद बताई कमजोरी

इसी चर्चा के दौरान पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत की गेंदबाजी की आलोचना की और वेस्टइंडीज को जीत का दावेदार बताया। आमिर का मानना था कि "इंडिया को बड़े आराम से हरा सकता है वेस्टइंडीज", क्योंकि उनके अनुसार बुमराह के अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज प्रभावी नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, शहजाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर इतने ज्यादा आश्वस्त थे कि उन्होंने अपनी शो की कुर्सी तक दांव पर लगा दी। उन्होंने ऐलान किया, "अगर भारत सेमीफाइनल में ना पहुंचा तो मैं ये सीट क्विट कर दूंगा... मैं इस शो को क्विट कर दूंगा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रीलंका को हराकर विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, NZ की सेमीफाइनल में एंट्री

शहजाद ने टीम इंडिया के भविष्य को लेकर एक और बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने न केवल सेमीफाइनल, बल्कि भारत के खिताबी मुकाबले में पहुंचने का भी दावा किया। शहजाद ने कहा, "ना सिर्फ वो सेमीफाइनल में पहुंचेंगे, आई स्ट्रांगली बिलीव वो फाइनल भी खेलेंगे।" अब सारा दारोमदार आज के मैच पर है, जहां यह तय होगा कि क्या टीम इंडिया अहमद शहजाद के इस अटूट भरोसे पर खरी उतरती है या मोहम्मद आमिर का गेंदबाजी विश्लेषण सही साबित होता है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।