India thrashed Afghanistan by an innings and 300 runs in new Chandigarh Test Gill and Rahul scored centuries न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा, गिल-राहुल का शतक, सुथार का ड्रीम डेब्यू, Cricket Hindi News - Hindustan

न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा, गिल-राहुल का शतक, सुथार का ड्रीम डेब्यू

भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से बुरी तरह से हरा दिया है। पूरे मैच में क्या-क्या हुआ विस्तार से पढ़िए।

Mon, 8 June 2026 03:38 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा, गिल-राहुल का शतक, सुथार का ड्रीम डेब्यू

भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से बुरी तरह से हरा दिया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 564 रनों के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की थी, जिसके जवाब में अफगानिस्तान अपनी पहली पारी में सिर्फ 152 रन ही बन सका और पूरी टीम सिमट गई। इसके बाद उन्हें फॉलोऑन खेलना पड़ा। फॉलो ऑन खेलते हुए भी पूरी टीम 112 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने इस मैच को एक पारी और 300 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौतम गंभीर के कार्यकाल में 1-2 नहीं पूरे 10 उप कप्तान बदले गए, देखिए पूरी लिस्ट

भारत ने पहली पारी में बनाया 564 रनों का विशाल स्कोर

6 जून से न्यू चंडीगढ़ की भीषण गर्मी में शुरू हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल और शुभमन गिल के शतक और ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन के अर्धशतकों की मदद से पहली पारी में टीम इंडिया ने 564 रनों का विशाल स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर ही बना दिया और पारी घोषित कर दी।

गिल-राहुल का शतक, वाशिंगटन, पंत और साई के अर्धशतक

मैच में भारत की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल सिर्फ 24 रन बनाकर ही आउट हुए, लेकिन उसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की शतकीय साझेदारी की। साई सुदर्शन 81 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई। लोकेश राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए। चौथे विकेट के लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने विशाल 169 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद गिल 126 रन बनाकर ऑल आउट हुए। वहीं ऋषभ पंत के बल्ले से 81 रन निकले। ध्रुव जुरैल ने इस मैच में 19 रन बनाए, वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 52 रनों की पारी खेली। मानव सुथार ने अंत में कुछ आकर्षक शॉर्ट्स की मदद से 28 रन बनाए, वहीं मोहम्मद सिराज ने 12 गेंद में 22 रनों की ताबड़तोड़ पारी चार चौके और एक छक्के की मदद से खेली। कुलदीप यादव ने 9 रन बनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टेस्ट डेब्यू से अब तक ऋषभ पंत की बादशाहत, गिल- रोहित तो छोड़िए विराट भी पीछे

ऐसी रही अफगानिस्तान की गेंदबाजी

अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम साफी ने 27 ओवर की गेंदबाजी में 140 रन खर्च करते हुए 6 विकेट लिए। वहीं, हशमतुल्लाह शाहिदी 1 और जियाउर रहमान शरीफी ने 1 विकेट लिया।

पहली पारी में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई अफगानिस्तान

भारत के पहली पारी में 564 रनों के जवाब में मैच के दूसरे दिन अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन उसका सिर्फ एक बल्लेबाज ही अर्धशतक बना सका। रहमत शाह ने 60 रनों की पारी खेली, बाकी कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका और पूरी टीम 152 रनों पर ऑल आउट हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौतम गंभीर के कार्यकाल में 1-2 नहीं पूरे 10 उप कप्तान बदले गए, देखिए पूरी लिस्ट

मानव सुथार ने किया ड्रीम डेब्यू, चटकाए 6 विकेट

भारत की ओर से मानव सुथार ने पहली पारी में 22 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 33 रन देते हुए 6 विकेट लिए और एक ड्रीम डेब्यू किया। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 32 रन खर्चे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। प्रसिद्ध कृष्ण ने 11 ओवर में 37 रन खर्च करते हुए तीन विकेट हासिल किए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 6.4 ओवर की गेंदबाजी में एक विकेट लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंदन के वॉटरलू ब्रिज पर सजा महिला टी20 विश्व कप का भव्य उत्सव, जय शाह ने दी बधाई

फॉलोऑन खेलते हुए 112 पर सिमटी अफगानी टीम

152 रनों के स्कोर पर ऑल आउट होने के बाद अफगानिस्तान को फॉलो ऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। इस टीम ने अपनी दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और पूरी टीम सिर्फ 112 रनों पर ऑल आउट हो गई। सादिकुल्लाह अटल ने इस पारी में 42 रन बनाए, जबकि रहमनुल्लाह गुरबाज ने 24 रनों की पारी खेली और रहमत शाह ने 13 रन बनाए। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बैटर दहाई के आंकड़े को भी पर नहीं कर सका। भारत की ओर से दूसरी पारी में मानव सुथार ने एक विकेट झटका, जबकि कुलदीप यादव के नाम तीन विकेट रहे। वहीं मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया। वाशिंगटन सुंदर को इस पारी में चार विकेट हासिल हुए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।