Rishabh Pant reigns supreme after his Test debut forget Gill and Rohit even Virat Kohli can not match him टेस्ट डेब्यू करने के बाद ऋषभ पंत की बादशाहत, गिल- रोहित तो छोड़िए विराट कोहली भी नहीं कर पाए बराबरी
More
Hindi Newsफोटोखेलटेस्ट डेब्यू करने के बाद ऋषभ पंत की बादशाहत, गिल- रोहित तो छोड़िए विराट कोहली भी नहीं कर पाए बराबरी

टेस्ट डेब्यू करने के बाद ऋषभ पंत की बादशाहत, गिल- रोहित तो छोड़िए विराट कोहली भी नहीं कर पाए बराबरी

ऋषभ पंत की बादशाहत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रोहित शर्मा, शुभमन गिल तो दूर विराट कोहली भी उनकी बराबरी नहीं कर सके हैं। देखिए उनके डेब्यू के बाद से अब तक सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की सूची।

Vimlesh Kumar BhurtiyaSun, 7 June 2026 09:09 PM
1/8

टेस्ट में ऋषभ पंत की बादशाहत

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह मैच ऋषभ पंत के करियर का 50वां मैच है। उन्होंने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। तब से लेकर आज तक ऋषभ पंत की टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बरकरार है।

2/8

डेब्यू से लेकर अब तक उनसे आगे कोई नहीं

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत के पदार्पण से लेकर अब तक के टाइम पीरियड में पिछले 8 सालों में कोई उनके आसपास भी नहीं जा पाया है। 2018 से लेकर 2026 तक के टाइम पीरियड में ऋषभ पंत ने राज किया है। इस समय के दौरान वे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

3/8

देखिए उनके डेब्यू के बाद से अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर

ऋषभ पंत की बादशाहत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रोहित शर्मा, शुभमन गिल तो दूर विराट कोहली भी उनकी बराबरी नहीं कर सके हैं। देखिए उनके डेब्यू के बाद से अब तक सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की सूची।

4/8

ऋषभ पंत नंबर वन

इस लिस्ट में ऋषभ पंत पहले स्थान पर हैं। उन्होंने तब से लेकर अब तक अपने करियर में कुल 50 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 87 पारियों में 3557 रन बनाए हैं। इस दौरान ऋषभ पंत का औसत 43 का रहा है और उन्होंने 8 शतक और 19 शतक जड़े हैं।

5/8

विराट कोहली दूसरे स्थान पर

इस सूची में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ऋषभ पंत के डेब्यू से लेकर रिटायरमेंट तक कुल 3436 रन ही बना सके।

6/8

रवींद्र जडेजा तीसरे स्थान पर

रवींद्र जडेजा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने ऋषभ पंत के डेब्यू से लेकर अब तक कुल 2899 रन बनाए हैं।

7/8

शुभमन गिल नंबर 4 पर

शुभमन गिल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। गिल अगर पंत के समय से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट खेल रहे होते तो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते थे। हालांकि, गिल ने 2 साल बाद साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक गिल ने 41 टेस्ट मैचौं की 74 पारियों में 43 से अधिक की औसत के साथ कुल 2969 रन बना लिए हैं।

8/8

रोहित शर्मा का पांचवां स्थान

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर रोहित शर्मा का नाम है। साल 2018 में ऋषभ पंत के डेब्यू से लेकर रिटायरमेंट तक दाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 2822 रन बनाए।