गौतम गंभीर के कार्यकाल में 1-2 नहीं पूरे 10 उप कप्तान बदले गए, रोहित-सूर्या को कप्तानी से हटाया सो अलग
गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के समय में भारतीय क्रिकेट में अब तक कई अहम फैसले लिए जा चुके हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को बेहतर प्रदर्शन के बाद भी कप्तानी से हटाए जाने से लेकर 10 उपकप्तान बदलने तक देखिए पूरी लिस्ट।

गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के समय में भारतीय क्रिकेट में अब तक कई अहम फैसले लिए जा चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने जब से पदभार संभाला है लीडरशिप पोजिशन में इतने सारे परिवर्तन कर दिए हैं जिसको देखकर आप भी हैरान हो सकते हैं। गौतम गंभीर के समय में कप्तानी में तो बड़े परिवर्तन देखने को मिले ही। जहां एक तरफ रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया, वहीं अब सूर्यकुमार यादव को T20 की कप्तानी से हटकर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। इसके साथ ही अगरकर-गंभीर की जोड़ी ने उप कप्तानी में भी बहुत अधिक परिवर्तन किए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी इन दोनों के समय में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर एक दो नहीं पूरे 10 उप कप्तान बदले जा चुके हैं।
टी-20 में बदले गए तीन उप कप्तान
गौतम गंभीर के टेन्योर में T20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के साथ पहले अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया। कुछ समय तक अक्षर पटेल भारतीय टीम के उप कप्तान रहे और उसके बाद इसमें परिवर्तन करते हुए उन्होंने शुभमन गिल को भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया। हालांकि, जब गिल लगातार खराब प्रदर्शन करते रहे तब उनके फार्म को देखते हुए उन्हें T20 सेटअप से बाहर कर दिया गया और फिर विश्व कप के लिए एक बार फिर अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में तिलक वर्मा को भारतीय T20 टीम के उप कप्तान बनाया गया है। तीन उप कप्तान भारतीय T20 टीम में परिवर्तित हो चुके हैं, वहीं टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा परिवर्तन देखने को मिले हैं।
टेस्ट में चार उप कप्तान चेंज किए
गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के टेन्योर में टेस्ट क्रिकेट में चार उप कप्तान बदले जा चुके हैं। पहले रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के उप कप्तान थे, जिन्हें हटाकर गंभीर-अगर की जोड़ी और अन्य निर्णायक मंडल ने ने जसप्रीत बुमराह को उप कप्तान बनाया। उसके बाद ऋषभ पंत भारतीय टीम के उप कप्तान बने। हालांकि, अब एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट के सेटअप में परिवर्तन करते हुए ऋषभ पंत को उनकी उप कप्तानी से हटा दिया गया है। मौजूदा समय में लोकेश राहुल भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान हैं।
वनडे में तीन उप कप्तान बदले
वनडे क्रिकेट में भी गौतम गंभीर और अगरकर की जोड़ी ने तीन उप-कप्तान अब तक बदल दिए हैं। पहले शुभमन गिल भारतीय टीम के उप कप्तान थे जो मौजूदा समय में भारतीय टीम के कप्तान बन गए हैं। इसके बाद श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया के वनडे टीम का उप- कप्तान बनाया गया था, लेकिन उन्हें भी हटाते हुए अब केएल राहुल को भारतीय वनडे टीम का उप कप्तान बना दिया गया है।





साइन इन