India Pull Off Record T20 World Cup Chase Beat West Indies by 5 Wickets to Seal Semifinal Spot at Eden Gardens sanju भारत ने सबसे बड़े रन चेज के साथ सेमीफाइनल में मारी एंट्री, वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में हराया, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत ने सबसे बड़े रन चेज के साथ सेमीफाइनल में मारी एंट्री, वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में हराया

भारतीय टीम ने रविवार को टी20 विश्व कप के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा। भारत के लिए संजू सैमसन ने सर्वाधिक 97 रन बनाए।

Sun, 1 March 2026 11:36 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत ने सबसे बड़े रन चेज के साथ सेमीफाइनल में मारी एंट्री, वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में हराया

भारतीय टीम ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसके साथ ही भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने टी20 विश्व कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी रन चेज करते हुए जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने 4 गेंद रहते मैच अपने नाम किया। भारत ने संजू सैमसन के नाबाद 97 रनों की बदौलत 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीता। भारतीय टीम गुरुवार को टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इसके साथ ही इस मैदान पर 2016 टी20 विश्व कप जीतने वाली कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

संजू सैमसन ने खेली दमदार पारी

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 29 रन जोड़े। तीसरे ओवर में अकील हुसैन ने अभिषेक शर्मा (10) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद जेसन होल्डर ने ईशान किशन (10) को भी आउटकर पवेलियन भेज दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (18), तिलक वर्मा 15 गेंदों में (27) और हार्दिक पंड्या 17 रन बनाकरआउट हुये।

इस दौरान संजू सैमसन एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे। भारत ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 97 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने चार गेंदों में नाबाद आठ रन बनाये।

भारत ने बनाया रिकॉर्ड

यह चेज इस टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी सफल रन चेज बन गई है। वहीं ईडन गार्डन्स में यह सबसे बड़ी सफल चेज भी है। सैमसन की यह पारी टी20 विश्व कप में चेज के दौरान किसी भारतीय बल्लेबाज की सर्वश्रेष्ठ पारी भी है, इस दौरान उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ये भारत की टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे सफल रन चेज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 गेंदों में 97 रन,संजू ने ऐतिहासिक पारी खेल भारत को सेमीफाइनल में दिलाई एंट्री

भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 195 रन बनाये । रोस्टन चेस ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 25 गेंद में 40 रन बनाये । उन्होंने शाइ होप के साथ पहले विकेट के लिये 68 रन की साझेदारी की । होप ने 33 गेंद में 32 रन बनाये । दोनों ने अच्छी शुरूआत करते भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया । भारत ने हालांकि 12वें ओवर में वापसी की जब जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाये

पॉवेल-होल्डर ने मचाया धमाल

इसके बाद हालांकि रोवमैन पॉवेल और जैसन होल्डर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिये सिर्फ 35 गेंद में 76 रन की अटूट साझेदारी की । पॉवेल ने 19 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 34 रन बनाये जबकि होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन बनाये जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे ।

बीच के ओवरों में बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भारत ने उन्हें डैथ ओवरों के लिये बचाकर रखा जिसका कोई फायदा नहीं हुआ । पॉवेल ने अर्शदीप सिंह को 16वें ओवर में अच्छी खासी नसीहत देते हुए 24 रन निकाले । अर्शदीप ने चार ओवर में 43 रन दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला । बुमराह ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट चटकाये ।

खचाखच भरे ईडन गार्डंस पर भारतीय टीम शुरूआत में दबाव में दिखी जब वेस्टइंडीज ने 53 गेंद में 68 रन जोड़ लिये । पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर कप्तान होप और बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए चेस ने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन बनाये।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'चोकर' टैग पर दक्षिण अफ्रीकी कोच ने कसा तंज, आखिर 'कपकेक' का जिक्र क्यों किया?

वरुण ने दिलाई पहली सफलता

इसके बाद होप ने हार्दिक पांड्या को मिडविकेट पर छक्का लगाया । अक्षर ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भारत का क्षेत्ररक्षण ढीला था । चेस को जीवनदान भी मिला जब वरुण चक्रवर्ती ने गलत छोर पर थ्रो फेंककर रनआउट का मौका गंवा दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने कवर पर उनका आसान कैच छोड़ा जब वह 14 रन पर थे ।

वरुण को नौवें ओवर में गेंद सौंपी गई जिन्होंने होप को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा । शिमरोन हेटमायेर ने आते ही पंड्या को छक्का लगाया और उस ओवर में 13 रन बने । इसके बाद उन्होंने वरूण को चौका और छक्का जड़ा । बुमराह ने 12वें ओवर में हेटमायेर और चेस को आउट किया । हेटमायेर ने 12 गेंद में 24 और चेस ने 25 गेंद में 40 रन बनाये ।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।