T20 World Cup there is another word South Africa Coach Shukri Conrad takes a dig at chokers tag why did mention cupcakes एक और शब्द है...'चोकर' टैग पर दक्षिण अफ्रीकी कोच ने कसा तंज, आखिर 'कपकेक' का जिक्र क्यों किया?, Cricket Hindi News - Hindustan

एक और शब्द है...'चोकर' टैग पर दक्षिण अफ्रीकी कोच ने कसा तंज, आखिर 'कपकेक' का जिक्र क्यों किया?

'चोकर' टैग को लेकर दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने प्रसारकों पर तंज कसा है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच चार मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा।

Sun, 1 March 2026 10:07 PMMd.Akram नई दिल्ली, भाषा
share
एक और शब्द है...'चोकर' टैग पर दक्षिण अफ्रीकी कोच ने कसा तंज, आखिर 'कपकेक' का जिक्र क्यों किया?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तब अजेय रहने वाली इकलौती टीम दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड ने शानदार प्रदर्शन का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने भारत की परिस्थितियों से शानदार तरीके से सामंजस्य बिठाया। कॉनराड ने जिम्बाब्वे पर सुपर आठ चरण के मैच में दक्षिण अफ्रीका की पांच विकेट की जीत के बाद कहा कि उनकी टीम में 'मिस्ट्री' या 'अलग तरह' के स्पिनर नहीं है लेकिन जो गेंदबाज है उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने गेंदबाजों की तरीफ करते हुए कहा, ''गेंदबाजों का लक्ष्य हमेशा विकेट लेकर या रनगति नियंत्रित कर मैच में प्रभाव डालने का रहा है। इस टूर्नामेंट में आखिरी ओवरों में हमारी सटीकता और आक्रामकता हमारी ताकत रही है।''

'चोकर' टैग पर कॉनराड ने कसा तंज

उन्होंने टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजी पर ज्यादा भरोसा करने के फैसले पर कहा, '' हमारे पास अन्य टीमों की तरह 'मिस्ट्री' या 'अलग तरह' के स्पिनर नहीं है लेकिन हमारे पास विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज हैं। हमने उसी पर भरोसा किया। हर परिस्थिति में वही संतुलन खोजने की कोशिश की जिससे हमें फायदा हो सके।'' दक्षिण अफ्रीका का सामना अब चार मार्च को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगा और कॉनराड ने टीम पर लंबे समय से चिपके 'चोकर' टैग को लेकर दो टूक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रसारकों के द्वारा इस शब्द के इस्तेमाल पर चुटीले अंदाज में तंज कसते हुए कहा, '' दबाव हमेशा रहता है। अहम यह है कि आप उस दबाव से निपटते है और उसे किस तरह अपने पक्ष में मोड़ते हैं। जहां तक 'सी' शब्द (चोकर) का सवाल है, एक और शब्द है 'कपकेक' उसे भी शामिल कर लीजिए, उसे भूलना नहीं चाहिए।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुमराह और पंत ने माफी मांग ली थी, कॉनराड को बेहतर शब्द चुनना चाहिए था: बावुमा

आखिर 'कपकेक' का जिक्र क्यों किया?

'कपकेक' वाला तंज दरअसल टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारक द्वारा दक्षिण अफ्रीका और भारत के मुकाबले से पहले प्रसारित एक विज्ञापन के संदर्भ में था। उस विज्ञापन में एक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का किरदार कर रहे अभिनेता को को 'कपकेक' खाते हुए दिखाया गया था। यह इस टीम पर लंबे समय से लगाए जाते रहे 'चोकर' टैग पर व्यंग्य था। विवाद बढ़ने के बाद हालांकि इस विज्ञापन को हटा लिया गया था। दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद अहमदाबाद में मेज़बान भारत को 76 रन से करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने कहा, '' टीम अतीत के बोझ के साथ नहीं खेल रही। हर सेमीफाइनल और फाइनल आपको ट्रॉफी जीतने का मौका देता है। हम उसी अवसर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SA के 11 प्लेयर से सिकंदर रजा ने छीना ये अवॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ

'सेमीफाइनल अपने आप में बड़ा मंच है'

उन्होंने सेमीफाइनल को लेकर कहा, ''टीम सही समय पर सही लय में है और कोलकाता पहुंचकर अच्छी यादों को फिर से ताजा करने को लेकर उत्साहित है। कुछ महीने पहले टीम ने वहां अच्छा प्रदर्शन किया था और खिलाड़ी उसी आत्मविश्वास को बरकरार रखना चाहते हैं।'' सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को जीत का दावेदार माना जा रहा है लेकिन कॉनराड ने कहा कि टीम इससे किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, ''सेमीफाइनल अपने आप में बड़ा मंच है। हम सिर्फ अपनी प्रक्रिया पर ध्यान देंगे। यह 'अंडरडॉग' से बेहतर है कि आप मजबूत टीम के रूप में उतरें और उसे स्वीकार करें।'' जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में थी लेकिन मध्यक्रम ने परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभाल लिया। कॉनराड ने कहा, '' शुरुआती विकेट जल्दी गिरना आदर्श स्थिति नहीं थी, लेकिन पिच आसान नहीं थी। हमारे बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी ली और साझेदारी बनाकर मैच खत्म किया। भले ही पारी बेहद आकर्षक नहीं दिखी हो, लेकिन हमें कई सकारात्मक संकेत मिले।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।