IND VS PAK match t20 world cup 2026 There will be a great war between these players IND VS PAK मैच में इन 5 खिलाड़ियों के बीच होगा महायुद्ध, कौन बनेगा असली हीरो?, Cricket Hindi News - Hindustan

IND VS PAK मैच में इन 5 खिलाड़ियों के बीच होगा महायुद्ध, कौन बनेगा असली हीरो?

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी-20 विश्व कप 2026 का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में कई प्लेयर्स के बीच शानदार बैटल देखने को मिल सकती है। बुमराह साहिबजादा फरहान आमने-सामने होंगे तो भारतीय बल्लेबाजों को उस्मान तारीक से निपटने की भी चुनौती होगी।

Sat, 14 Feb 2026 06:19 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IND VS PAK मैच में इन 5 खिलाड़ियों के बीच होगा महायुद्ध, कौन बनेगा असली हीरो?

हाल ही में आईसीसी प्रतियोगिताओं में जब भी पाकिस्तान और भारत का आमना-सामना हुआ है, भारत ने 20 ओवर और 50 ओवर दोनों प्रारूपों में पाकिस्तान पर दबदबा बनाए रखा है। आईसीसी प्रतियोगिता में पाकिस्तान को आखिरी बार जीत 2021 टी20 विश्व कप में मिली थी। भारत की इस प्रारूप में लगातार पांच मैचों की जीत से पहले पाकिस्तान ने आखिरी बार 2022 एशिया कप में जीत हासिल की थी। भारत के लगातार पांच जीत के सिलसिले को तोड़ने के लिए पाकिस्तान बेताब होगा, वहीं भारतीय टीम एक बार फिर पाक सेना को रौंदने के लिए पूरी कमर कस ली है। रविवार 15 फरवरी को कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों के बीच महायुद्ध देखने को मिल सकता है।

जसप्रीत बुमराह बनाम साहिबजादा फरहान

पिछली बार जब पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और जसप्रीत बुमराह का आमना-सामना हुआ था तब बुमराह कुछ कमजोर नजर आए थे। उनकी गेंदों पर साहिबजादा फरहान ने कुछ छक्के लगा दिए थे, जिस पर पाकिस्तानी लोगों ने बहुत मीम्स बनाए थे। अब इस विश्व कप में देखना दिलचस्प होगा कि जसप्रीत बुमराह उस पाकिस्तानी बल्लेबाज का कैसे सामना करते हैं। बुमराह और साहिबजादा फरहान में से कौन जीतेगा देखना दिलचस्प होगा।

ईशान-अभिषेक बनाम शाहीन शाह अफरीदी

पिछली बार अभिषेक शर्मा ने शाहीन शाह अफरीदी की खूब धुनाई की थी। अफरीदी शुरुआतों ओवरों में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाजों के सामने बड़ी चुनौती यह होगी कि वे अफरीदी की धार को कैसे कमजोर करते हैं। क्या ये बल्लेबाज उन्हें पहली गेंद से रडार पर लेते हुए शॉट्स खेलेंगे या फिर संभालकर कुछ गेंदें देखेंगे उसके बाद चांस लेंगे। अफरीदी शुरुआती ओवरों में काफी घातक हो सकते हैं यह हमने 2021 के टी-20 विश्व कप में देखा था। ऐसे में भारतीय सलामी बल्लेबाजों के लिए शुरुआती ओवरों के अच्छे से खेलने की चुनौती होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह बैटल कौन जीतेगा।

सूर्यकुमार यादव बनाम उस्मान तारीक

उस्मान तारीक को पाकिस्तान की टीम तुरुप का इक्का मानकर चल रही है। इस खास खिलाड़ी को पाक मीडिया और प्लेयर, क्रिकेट पंडित आदि पाकिस्तान के लिए ट्रंप कार्ड मान रहे हैं। उस्मान तारीक ने अभी तक कम इंटरनेशनल मैच खेले हैं और उनके गेंदबाजी ऐक्शन को खेलने का भारतीय खिलाड़ियों का यह पहला अनुभव होगा। सूर्यकुमार यादव पिछले मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ जिस तरह से स्टंप आउट हुए थे उसको देखते हुए यह लगता है कि क्या वे उस्मान तारीक को अच्छे से खेले पाएंगे। बाकी भारतीय बल्लेबाजों के लिए भी उस्मान तारीक चुनौती बन सकते हैं। हालांकि, सूर्यकुमार यादव बीते महीने से शानदार फॉर्म में हैं ऐसे में उनसे तारीक के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: स्कॉटलैंड के 153 रनों के जवाब में इंग्लैंड की खराब शुरुआत, करो या मरो मैच
ये भी पढ़ें:IND Vs PAK मैच से पहले शाहिद अफ्रीदी ने गंभीर-सूर्या के प्लान को ध्वस्त करने…

वरुण चक्रवर्ती बनाम बाबर आजम

वरुण चक्रवर्ती ने टूर्नामेंट की शुरुआत में शानदार फॉर्म दिखाया है, लेकिन पाकिस्तान उनके सामने पहली बड़ी चुनौती पेश करेगा। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पिच धीमी, ग्रिपदार और रन बनाने में मुश्किल साबित हुई है। ये परिस्थितियां वरुण के लिए फायदेमंद साबित होंगी। पाकिस्तान बाबर आजम को मध्य क्रम में इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन उनकी धीमी गति से खेलने और कम स्ट्राइक रेट वाले जाल में फंसने की प्रवृत्ति को देखते हुए, जहां वह पारी में बहुत सारी गेंदें खा जाते हैं, वह वरुण चक्रवर्ती के लिए चार किफायती और खतरनाक ओवरों के लिए बहुत ही आसनी से शिकार बनने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं। प्रेमदासा पिच पर वरुण काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। पाकिस्तान उनके खिलाफ अपनी रणनीति में चूक करता है, तो वह लगभग अकेले दम पर उन्हें मुश्किल में डाल सकते हैं और मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ सकते हैं। बाबर जैसे खिलाड़ियों को उनसे निपटने के लिए आक्रामक और आक्रामक रणनीति अपनानी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बैटर, ईशान किशन- युवराज लिस्ट में
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।