shahid afridi advice for pakistan team for india vs pak match t20 world cup 2026 IND Vs PAK मैच से पहले शाहिद अफ्रीदी ने गंभीर-सूर्या के प्लान को ध्वस्त करने की बताई योजना, Cricket Hindi News - Hindustan

IND Vs PAK मैच से पहले शाहिद अफ्रीदी ने गंभीर-सूर्या के प्लान को ध्वस्त करने की बताई योजना

भारत के खिलाफ पाकिस्तान के आंकड़े उतने शानदार नहीं हैं, लेकिन विश्व कप के बड़े मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने भारतीय टीम के सामने पाक को कैसे खेलना है, किन बातों का ध्यान रखना है, इसके लिए कुछ टिप्स दिए हैं। पाकिस्तान दिग्गज शाहिद अफरीदी ने पाक खिलाड़ियों को डॉट बॉल ना खेलने की सलाह दी।

Sat, 14 Feb 2026 04:51 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IND Vs PAK मैच से पहले शाहिद अफ्रीदी ने गंभीर-सूर्या के प्लान को ध्वस्त करने की बताई योजना

टी-20 विश्व कप 2026 का महा-मुकाबला 15 फरवरी को देखने को मिलेगा। श्रीलंका के शहर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। एशिया कप के फाइनल मुकाबले के बाद दोनों टीमें आमने-सामने हैं। विश्व कप हिस्सा लेने से कतराने का बहाना करते- करते अब पाकिस्तान मैदान पर है।

हालांकि, भारत के खिलाफ पाकिस्तान के आंकड़े उतने शानदार नहीं हैं, लेकिन विश्व कप के बड़े मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने भारतीय टीम के सामने पाक को कैसे खेलना है, किन बातों का ध्यान रखना है, इसके लिए कुछ टिप्स दिए हैं। पाकिस्तान दिग्गज शाहिद अफरीदी ने पाक खिलाड़ियों को डॉट बॉल ना खेलने की सलाह दी है और गंभीर- सूर्या की रणनीतियों को फेल करने या भेदने का तरीका बताया है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम को ज़रूरी सलाह दी है। एक पाक प्राइवेट न्यूज़ चैनल से बात करते हुए, अफरीदी ने पाकिस्तानी बैट्समैन से जितना हो सके डॉट बॉल कम करने की अपील की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का मैच हर लिहाज से जरूरी है और खिलाड़ियों को अपनी पिछली गलतियों से सीखना चाहिए और उन्हें दूर करना चाहिए। अफरीदी ने कहा, “गलतियां होती हैं, लेकिन जो टीम तीनों डिपार्टमेंट, बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग, में कम गलतियां करती है, वही सफल होगी।” उन्होंने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि बहुत ज्यादा डॉट बॉल खेलने से बैट्समैन पर बेवजह का प्रेशर पड़ता है, जिससे वे अक्सर रिस्की बड़े शॉट खेलने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे विकेट गिर जाते हैं।

अफरीदी ने कहा कि "पाकिस्तान की मौजूदा बैटिंग डेप्थ एक ताकत है, जो नंबर आठ तक फैली हुई है। हमारे पास एक सॉलिड लाइनअप है और कई खिलाड़ी बड़े शॉट लगाने में काबिल हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, करो या मरो वाला है मैच
ये भी पढ़ें:1 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बैटर, ईशान किशन- युवराज लिस्ट में

उन्होंने एक रणनीतिक बदलाव का सुझाव दिया। अफरीदी ने कहा, “अगर हमारे टॉप 6 बैटर 15 या 16 ओवर तक बैटिंग नहीं कर पाते हैं, तो छठा विकेट गिरने के बाद, बाकी 24 गेंदों पर आखिरी दो बल्लेबाजों को बैटिंग करने दें ताकि एक अच्छा टोटल बनाया जा सके।” ओपनिंग जोड़ी के लिए अफरीदी ने कहा कि उन्हें स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने विकेट जल्दी न गंवाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WC के 3 मैच में बने 915 रन, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को थमाई हार, 13 फरवरी का..

उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि पाकिस्तान का भारत के खिलाफ प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। हालांकि, टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान दोनों अपने पिछले दोनों मुकाबले जीतकर आमने-सामने होंगी। ऐसे में यह मैच किस ओर करवट बैठता है देखना दिलचस्प होगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।