Most 6s in an over for India yuvraj singh rohit sharma to ishan kishan in list t20 world cup 2026 1 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बैटर, युवराज सिंह से लेकर ईशान किशन तक का नाम शामिल, Cricket Hindi News - Hindustan

1 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बैटर, युवराज सिंह से लेकर ईशान किशन तक का नाम शामिल

भारत की तरफ से टी-20I में एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में इन चार छक्कों के साथ अब ईशान किशन का नाम भी उस लिस्ट में जुड़ गया है, जिसमें युवराज सिंह, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। 

Sat, 14 Feb 2026 03:19 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
1 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बैटर, युवराज सिंह से लेकर ईशान किशन तक का नाम शामिल

शुक्रवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने भारतीय पारी के 6वें ओवर में नामीबियाई गेंदबाज को रडार पर लिया और एक ही ओवर में चार छक्के जड़ दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाया और इस तरह पूरे ओवर को 28 रनों के बड़े ओवर में तब्दील कर दिया। इस ओवर की पहली गेंद डॉट रही थी लेकिन उसके बाद ईशान किशन ने लगातार चार छक्के और एक चौका जड़ा।

भारत की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में इन चार छक्कों के साथ अब ईशान किशन का नाम भी उस लिस्ट में जुड़ गया है, जिसमें युवराज सिंह, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। इन चार छक्कों के साथ ईशान किशन टी-20I में एक ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले संयुक्त रूप से चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से एक ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने साल 2007 में एक ही ओवर में 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है। युवराज सिंह ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ किया था। एक ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा और रिंकू सिंह संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर अफगानिस्तान के खिलाफ 1 ओवर में 5 छक्के लगाए थे। लिस्ट में दूसरे नंबर पर संजू सैमसन का नाम भी है, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2024 में 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जिम्बाब्वे से कभी नहीं जीता ऑस्ट्रेलिया, रिकॉर्ड…
ये भी पढ़ें:T-20 वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे घातक गेंदबाज बने जिम्बाब्वे के मुजरबानी, अश्विन…

एक ओवर में चार छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम है, जिन्होंने हांगकांग के खिलाफ यह कारनामा किया था। अक्सर पटेल और सूर्यकुमार यादव फिर से इस सूची में हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में चार छक्के जड़े थे। रोहित शर्मा ने भी श्रीलंका के खिलाफ चार छक्के जड़े थे। रोहित शर्मा का नाम एक बार फिर इस सूची में है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ओवर में चार छक्के जड़ दिए थे। अब इस सूची में ईशान किशन का नाम जुड़ गया है, जिन्होंने ओक ओवर में चार छक्के नामीबिया के खिलाफ जड़ दिए हैं।

एक ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारचीय बल्लेबाज

6 - युवराज बनाम इंग्लैंड (6 6 6 6 6 6)

5 - रोहित/रिंकू( मिलकर) बनाम अफगानिस्तान (4 6nb 6 1 6 6 6)

5 - सैमसन बनाम बांग्लादेश (0 6 6 6 6 6)

4 - सूर्या बनाम हांगकांग (6 6 6 0 6 2)

4 - अक्षर/सूर्या (मिलकर) बनाम श्रीलंका (6 6 6 1 6 1)

4 - रोहित बनाम श्रीलंका (1 0 6 WD 6 6 6)

4 - रोहित बनाम ऑस्ट्रेलिया (6 6 4 6 0 6)

4 - ईशान बनाम नामीबिया (0 6 6 6 6 4)*

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्व कप के मैच में UAE ने कनाडा को रौंदा, 5 विकेट से दी करारी शिकस्त
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।