India vs Pakistan Live Match Streaming U19 World Cup Super 6 When Where and How To Watch IND vs PAK Live Telecast Free India vs Pakistan Live Match Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच आज, कैसे देखें लाइव?, Cricket Hindi News - Hindustan

India vs Pakistan Live Match Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच आज, कैसे देखें लाइव?

India vs Pakistan Live Match Streaming U19 World Cup: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-6 का 12वां मैच आज बुलावायो में खेला जाना है। सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों के बीच यह आखिरी दौड़ है।

Sun, 1 Feb 2026 05:28 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
India vs Pakistan Live Match Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच आज, कैसे देखें लाइव?

India vs Pakistan Live Match Streaming U19 World Cup: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-6 का 12वां मैच आज यानी रविवार, 1 फरवरी को खेला जाना है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए यह दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच आखिरी दौड़ है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड पहले से ही नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, सेमीफाइनल के बचे आखिरी स्लॉट के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई है। आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है, जिस वजह से उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांसेस अधिक है। वहीं पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आईए एक नजर भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

India vs Pakistan अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-6 का 12वां मैच कब खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-6 का 12वां मैच रविवार, 1 फरवरी को खेला जाएगा।

IND vs PAK U19 World Cup 2026 सुपर-6 का 12वां मैच कहां खेला जाएगा?

India vs Pakistan अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-6 का 12वां मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-6 का 12वां मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs PAK U19 World Cup 2026 सुपर-6 का 12वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

India vs Pakistan अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-6 का 12वां मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-6 का 12वां मैच टीवी पर आप लाइव स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

IND vs PAK U19 World Cup 2026 सुपर-6 के 12वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-6 के 12वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान स्क्वॉड

भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप स्क्वॉड- आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेन्द्रन, मोहम्मद एनान, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी

पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप स्क्वॉड- उमर ज़ैब, समीर मिन्हास, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, मोहम्मद सय्याम, मोमिन कमर, हुजैफा अहसन, हमजा जहूर, दानियाल अली खान, अली रजा, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, अब्दुल सुभान, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान)

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।