गिल-अय्यर की वापसी के बाद बदलेगी प्लेइंग XI की शकल, 2 शतकवीर होंगे बाहर
IND vs NZ 1st ODI Playing XI- भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पहला वनडे वडोदरा में खेला जाना है। इस मैच में भारत की प्लेइंग XI पर हर किसी की नजरें रहने वाली है। कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर जो वापसी करने जा रहे हैं।

IND vs NZ 1st ODI Playing XI- इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी रविवार, 11 जनवरी से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया और उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के चलते सीरीज से बहार हो गए हैं। पंत को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लगी। पंत के बाहर होने से भारतीय प्लेइंग XI पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि केएल राहुल वनडे में नियमित विकेट कीपर की भूमिका अदा करते हैं। हालांकि बैटिंग ऑर्डर में कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के आने से उथल-पुथल मच सकती है। इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी से 2 शतकवीरों का पत्ता कटेगा।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे की प्लेइंग XI पर नजर डालें तो 11 खिलाड़ियों की इस लिस्ट में रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल, रविंद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसीद कृष्ण मौजूद थे।
शुभमन गिल के आने से यशस्वी जायसवाल का पत्ता कटना तय है। जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में बतौर ओपनर शतक जड़ा था। गिल की वापसी के बाद वह अपनी जगह प्लेइंग XI में नहीं बना पाएंगे।
वहीं श्रेयस अय्यर टीम में रुतुराज गायकवाड़ की जगह आएंगे। गायकवाड़ ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ा था, मगर उनका चयन न्यूजीलैंड सीरीज के लिए नहीं हुआ है।
इन दो बदलावों के अलावा बैटिंग ऑर्डर में तीसरा बदलाव नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में देखने को मिल सकता है। रेड्डी तिलक वर्मा की जगह आ सकते हैं। या फिर टीम मैनेजमेंट वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका दे सकता है। बॉलिंग यूनिट में भी एक बदलाव देखने को मिल सकता है। मोहम्मद सिराज वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। स्क्वॉड में मौजूद सभी तेज गेंदबाजों में वह सबसे अनुभवी हैं। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा या हर्षित राणा की जगह उन्हें टीम में जगह मिल सकती है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग XI- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज





साइन इन