3 भारतीय खिलाड़ी जो अगर विदेशी होते तो कभी टीम से ड्रॉप ना होते, रिंकू सिंह भी लिस्ट में
आकाश चोपड़ा ने उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जो अगर भारत के बाहर किसी और विदेशी टीम में होते तो कभी ड्रॉप ना होते। इस लिस्ट में रिंकू सिंह के साथ उस खिलाड़ी का नाम है जिसका औसत 82.15 का है।

भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि धर्म है, यहां लोग इसकी पूजा करते हैं। यही वजह है कि भारतीय सरजमीं पर एक से बड़े एक टैलेंटिंग खिलाड़ी जन्म लेते हैं। कभी सुनील गावस्कर, कपिल देव जैसे दिग्गजों ने दुनिया में भारत को पहचान दिलाई तो कभी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली औ रोहित शर्मा ने। मगर कई बार देश में इतना टैलेंट होना भी कई खिलाड़ियों के लिए अभिशाप बन जाता है क्योंकि वह टीम इंडिया में अपनी जगह नहीं बना पाते। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जो अगर किसी विदेशी टीम में होते तो कभी वनडे टीम से ड्रॉप नहीं होते। इस लिस्ट में एक खिलाड़ी का औसत तो 82.15 का है।
आकाश चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर पोस्ट किए वीडियो में कहा, “3 खिलाड़ी अगर किसी और देश में होते ना तो अपनी कंट्री की वनडे टीम का पर्मानेंट हिस्सा होते।”
आकाश चोपड़ा ने यहां सबसे पहला नाम ऋतुराज गायकवाड़ का लिया। गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में हाल ही में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। अगर उनके लिस्ट ए रिकॉर्ड पर नजर डालें तो कम से 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका औसत सबसे अधिक है। गायकवाड़ ने लिस्ट ए क्रिकेट में 58.83 की औसत के साथ 5060 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 20 शतक भी जड़े।
वहीं दूसरा नाम उन्होंने देवदत्त पडिक्कल का लिया, जिनका लिस्ट ए में औसत ऋतुराज गायकवाड़ से भी बेहतर है। कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल ने लिस्ट ए क्रिकेट में 82.15 के साथ अभी तक 2711 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 13 शतक भी दर्ज है, मगर अफसोस उन्हें अभी तक टीम इंडिया में डेब्यू का मौका नहीं मिला।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि “ऋतुराज गायकवाड़ तो भारत के लिए फिर भी खेल गए, मगर पडिक्कल का नाम तो कन्वर्सेशन का भी हिस्सा नहीं है।”
तीसरा और आखिरी नाम आकाश चोपड़ा ने रिंकू सिंह का लिया। रिंकू सिंह को सभी टी20 का बेस्ट फिनिशर मानते हैं, मगर वनडे क्रिकेट में भी इस खिलाड़ी ने अपना लौहा मनवाया है। गायकवाड़ और पडिक्कल की तरह उनके खाते में ज्यादा शतक नहीं है, क्योंकि वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, मगर उनका औसत लिस्ट ए में 53.44 का है।





साइन इन