Amidst Mustafizur Rahman controversy BCB official called Tamim Iqbal an Indian agent Bangladeshi captain react BCB अधिकारी ने तमीम इकबाल को बताया ‘इंडियन एजेंट’; बांग्लादेश के कप्तान ने दी प्रतिक्रिया, Cricket Hindi News - Hindustan

BCB अधिकारी ने तमीम इकबाल को बताया ‘इंडियन एजेंट’; बांग्लादेश के कप्तान ने दी प्रतिक्रिया

बीसीबी अधिकारी ने तमिम इकबाल को भारत का एजेंट बताया था, उनके इस बयान पर अब बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इसे बेहद दुखद बताया है।

Sat, 10 Jan 2026 01:26 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BCB अधिकारी ने तमीम इकबाल को बताया ‘इंडियन एजेंट’; बांग्लादेश के कप्तान ने दी प्रतिक्रिया

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से निकाले जाने के बाद बांग्लादेश में बवाल मच गया है। इसके जवाब में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप लेकर विवाद खड़ा कर रहा है। बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज के सभी मैच भारत में खेलने हैं और बीसीबी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से मैच शिफ्ट करने का मांग कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया है। आईसीसी ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि या तो बांग्लादेश को भारत में मैच खेलने होंगे या अपने पॉइंट्स फोरफिटेड करने होंगे। ऐसे में जब बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने बोर्ड को समझाने की कोशिश की तो एक बीसीबी अधिकारी ने उन्हें भारत का एजेंट कह दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 भारतीय खिलाड़ी जो अगर विदेशी होते तो कभी ना होत ड्रॉप, रिंकू सिंह भी लिस्ट में

तमिम इकबाल ने कहा था, “स्थिति फिलहाल थोड़ी गंभीर है और अभी अचानक कोई बयान देना मुश्किल है। लेकिन यह ध्यान में रखना चाहिए कि अगर सब मिलकर काम करें तो कई समस्याएं संवाद के माध्यम से हल हो सकती हैं। आपको यह देखना होगा कि बांग्लादेश विश्व क्रिकेट में कहां खड़ा है और बांग्लादेश क्रिकेट का भविष्य क्या हो सकता है। फिर उसी आधार पर निर्णय लेना चाहिए।”

उन्होंने साथ ही कहा था, “अगर बोर्ड किसी फैसले को सही मानता है तो उसे वह निर्णय लेना चाहिए। सार्वजनिक राय हमेशा अलग-अलग होगी। जब हम खेलते हैं, दर्शक भावनाओं से प्रभावित होकर कई बातें कहते हैं। लेकिन अगर आप उन सब के आधार पर निर्णय लेने लगेंगे तो इतनी बड़ी संस्था नहीं चला पाएंगे। आज के फैसले का असर अगले दस साल तक पड़ेगा इसलिए निर्णय बांग्लादेश क्रिकेट और खिलाड़ियों के हित में लिया जाना चाहिए। यही मेरा व्यक्तिगत विचार है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम एक्टिंग कर रहे हैं; IND-BAN वर्ल्ड कप कॉन्ट्रोवर्सी पर कप्तान ने तोड़ी चुप्पी

तमीम इकबाल के इस बयान के बाद BCB फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नजमुल ने तमिम इकबाल के भारतीय एजेंड बताया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, "इस बार, बांग्लादेश के लोगों ने अपनी आंखों से एक और पक्के भारतीय एजेंट को उभरते हुए देखा।"

बीसीबी अधिकारी की ओर से इस तरह के बयान से बांग्लादेश के अन्य खिलाड़ी आहत हैं। उनके इस बयान पर रिएक्ट करते हुए उनके टेस्ट कप्तान ने कहा, “बहुत दुख की बात है, बहुत दुख की बात है क्योंकि एक क्रिकेटर के बारे में ऐसी बातें कही गईं - एक पूर्व कप्तान, और मेरी राय में बांग्लादेश के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक जिसे हम देखकर बड़े हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "खिलाड़ी के तौर पर, हम सम्मान की उम्मीद करते हैं - चाहे कोई पूर्व कप्तान हो, रेगुलर खिलाड़ी हो, सफल हो या नहीं। आखिर में, एक क्रिकेटर सम्मान की उम्मीद करता है। सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि क्रिकेट बोर्ड हमारा गार्जियन होता है। हम उनसे हमारी रक्षा करने की उम्मीद करते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर, मैं ऐसी टिप्पणी स्वीकार नहीं कर सकता।"

उन्होंने आखिर में कहा, "माता-पिता को आपको घर पर सुधारना चाहिए, सबके सामने नहीं। इसलिए, ऐसे व्यक्ति से ऐसी टिप्पणी, जिसे हमारा गार्जियन होना चाहिए, स्वीकार करना बहुत मुश्किल है। एक खिलाड़ी के तौर पर मैं इसे पूरी तरह से खारिज करता हूं।"”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।