भारत को कैसे मिलेगा U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का टिकट? पाकिस्तान का मामला गड़बड़ है
अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से है। सेमीफाइनल में जगह बनाने का यह दोनों टीमों के पास आखिरी मौका है। पाकिस्तान ही हालत इस समय भारत से खराब है। टीम इंडिया को क्वालीफाई करने के लिए क्या करना होगा? जानें

अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज इंडिया वर्सेस पाकिस्तान ‘महामुकाबला’ खेला जाना है। सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से आज दोनों टीमें मैदान पर उतरेगी। बता दें, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड ने पहले ही सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है, ऐसे में एक ही स्लॉट बाकी है और उसके लिए आज मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेगी। भारत के लिए यह टूर्नामेंट अभी तक शानदार रहा है। टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में एकमात्र हार का सामना इंग्लैंड के हाथों करना पड़ा था। इसके बाद मैन इन ग्रीन ने शानदार कमबैक किया। आईए एक नजर भारत और पाकिस्तान के सेमीफाइनल समीकरण पर डालते हैं-
कैसे भारत को मिलेगा अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का टिकट
टीम इंडिया का अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का समीकरण सीधा-सीधा है। अगर भारत पाकिस्तान को हराने में कामयाब रहता है तो वह पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर रहते हुए सुपर-6 का अंत करेगा और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। वहीं अगर टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है तो भी टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस होगा।
भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान से काफी बेहतर है। अगर आयुष म्हात्रे की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का भी सामना करना पड़ता है तो टीम इंडिया को सिर्फ बड़ी हार को टालना होगा।
पाकिस्तान को खोलने पड़ेंगे कैलकुलेटर
पाकिस्तान को अगर अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना है तो उन्हें ना सिर्फ भारत को हराना होगा, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान के खाते में फिलहाल 4 अंक है, अगर मैन इन ग्रीन टीम इंडिया को हराने में कामयाब भी रहती है तो वह भारत के बराबर 6 अंक हासिल कर पाएगी। पाकिस्तान को मैच जीतने का साथ-साथ भारत को नेट रन रेट में भी पछाड़ना होगा।
आईसीसी के अनुसार, अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करता है तो उन्हें भारत को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए 105 या उससे ज्यादा रनों से जीत दर्ज करनी होगी।
वहीं चेज में पाकिस्तान को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें टारगेट को काफी तेजी से हासिल करना होगा। उदाहरण के लिए, अगर पाकिस्तान को 251 रनों का टारगेट चेज करना है, तो उन्हें नॉकआउट में पहुंचने के लिए 29.4 ओवर या उससे कम में ऐसा करना होगा। और अगर टारगेट कम है, तो पाकिस्तान को उसे थोड़ा और तेजी से चेज करना होगा।





साइन इन