IND vs AFG One-off Test Impact On WTC Points Table 2025-27 Team India ahead of England Pakistan क्या IND vs AFG टेस्ट का WTC Points Table पर पड़ेगा कोई असर? पाकिस्तान-इंग्लैंड से आगे भारत, Cricket Hindi News - Hindustan

क्या IND vs AFG टेस्ट का WTC Points Table पर पड़ेगा कोई असर? पाकिस्तान-इंग्लैंड से आगे भारत

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। उम्मीद है कि यह टेस्ट तीसरे या चौथे दिन खत्म हो जाएगा। क्या इस टेस्ट का WTC Points Table पर कोई असर पड़ेगा?

Mon, 8 June 2026 06:18 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्या IND vs AFG टेस्ट का WTC Points Table पर पड़ेगा कोई असर? पाकिस्तान-इंग्लैंड से आगे भारत

IND vs AFG एकमात्र टेस्ट मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी 564/8 पर घोषित कर दी। शुभमन गिल और केएल राहुल ने शानदार शतक जड़े, जबकि साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए। गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी अफगानिस्तान की टीम काफी फीकी नजर आई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने 113 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। रहमत शाह 43 रन बनाकर अकेले लड़ाई लड़ने में लगे हैं। उम्मीद है कि तीसरे दिन भारत अफगानिस्तान को फॉलोऑन देकर जल्द से जल्द मैच को खत्म करना चाहेगा। ऐसे में फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच का WTC Points Table पर कोई असर पड़ेगा?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रहमत शाह ने AFG के लिए रचा इतिहास, भारत के खिलाफ मैच में हासिल की बड़ी उपलब्धि

IND vs AFG टेस्ट WTC का हिस्सा नहीं

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह टेस्ट WTC का हिस्सा नहीं है।

WTC में कुल टॉप-9 टीमें हिस्सा लेती है, जिसमें अफगानिस्तान का आईसीसी का फुल मेंबर होने के बावजूद नाम नहीं है।

फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा साइकिल में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब, बने फ्रेंच ओपन चैंपियन

वहीं अफगानिस्तान के अलावा आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें फुल मेंबर होने के बावजूद WTC में अभी तक जगह नहीं बना पाई है।

कैसा है WTC Points Table का हाल

ENG vs NZ टेस्ट के बाद डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में हलचल देखने को मिली है। न्यूजीलैंड को लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 115 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ। कीवी टीम दूसरे पायदान से खिसकर सीधा चौथे नंबर पर पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को बैठे-बिठाए फायदा मिला है, वह क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया सबसे अधिक 87.5 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर है।

इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के बावजूद WTC पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं मिला है। इंग्लिश टीम भारत के पीछे 7वें पायदान पर है, वहीं पाकिस्तान 8वें नंबर पर है।

टीम इंडिया 9 मैचों में 4 जीत के साथ 6ठे पायदान पर है। भारत को इस सालकिल में श्रीलंका और न्यूजीलैंड का दौरा करना है। वहीं अगले साल की शुरुआत में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। यह तीन सीरीज तय करेगी कि भारत WTC फाइनल में जगह बना पाती है या नहीं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।