How many more runs than Virat Kohli did Kane Williamson score before retiring look at statistics for both टेस्ट में विराट कोहली से कितने अधिक रन बनाकर रिटायर हुए केन विलियमसन, देखिए दोनों के आंकड़े, Cricket Hindi News - Hindustan

टेस्ट में विराट कोहली से कितने अधिक रन बनाकर रिटायर हुए केन विलियमसन, देखिए दोनों के आंकड़े

केन विलियमसन ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। वे टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली से ज्यादा रन बनाकर रिटायर हुए हैं। ऐसे में जानिए विराट कोहली और केन विलियमसन के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े कैसे हैं।

Fri, 12 June 2026 05:21 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
टेस्ट में विराट कोहली से कितने अधिक रन बनाकर रिटायर हुए केन विलियमसन, देखिए दोनों के आंकड़े

केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानने को बेताब हैं कि उनका करियर विराट कोहली से कितना आगे या पीछे रहा। ऐसे में आइए टेस्ट क्रिकेट में दोनों का कैसा प्रदर्शन रहा है और ओवरऑल करियर कैसा रहा है इसके बारे में जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली की राह पर चले केन विलियमसन, 10000 टेस्ट रन पूरा होने से पहले लिया संन्यास

केन विलियमसन का टेस्ट करियर

केन विलियमसन ने साल 2010 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से लेकर साल 2026 तक कुल 110 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 195 पारियों में 54.006 की औसत और 51.98 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 9515 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 38 अर्धशतक और 33 शतक निकले। केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में 1063 चौके और 28 छक्के भी लगाए। वे 19 बार इस फॉर्मेट में नॉट आउट पवेलियन लौटे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6 दोहरे शतक भी लगाए। इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 251 रन रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर को कहा अलविदा

विराट कोहली से इतना आगे हैं विलियमसन

वहीं, विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2011 से लेकर 2025 तक के अपने करियर में विराट कोहली ने कल 123 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 210 पारियों में 46.85 की औसत और 55.58 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 9230 रन बनाए। इस तरह देखा जाए तो तुलनात्मक रूप से विराट कोहली रनों और औसत के मामले में केन विलियमसन से बहुत पीछे नजर आते हैं। हालांकि, उन्होंने विलियमसन से 13 अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में कल 31 अर्धशतक और 30 शतक लगाए हैं। इस तरह स्पष्ट है कि वह इस मामले में भी केन विलियमसन से पीछे नजर आते हैं। किंग कोहली के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में कुल 1027 चौके और 30 छक्के निकले हैं। 15 बार वह शून्य पर आउट हुए हैं, जबकि 13 बार नॉट आउट पवेलियन लौटे हैं। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 7 बार दोहरा शतक लगाया है। उनका सर्वोच्च स्कोर 254 रन नाबाद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुतुराज गायकवाड़ इस मामले में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज, विराट कोहली भी पीछे

एक युग का हुआ अंत

बता दें कि विराट कोहली और केन विलियमसन जैसे बल्लेबाजों को फैब 4 में रखा गया, जो आधुनिक क्रिकेट के ग्रेट खिलाड़ियों के लिए है। अब एक तरफ विराट कोहली T20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देते हैं, जबकि आज के दिन से केन विलियमसन भी क्रिकेट का कोई भी अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। इस तरह क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया है, ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।