विराट कोहली की राह पर चले केन विलियमसन, 10000 टेस्ट रन पूरा होने से पहले लिया संन्यास, देखिए कैसा रहा ओवरऑल करियर
आधुनिक क्रिकेट में फैब 4 में शामिल केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की है। आइए आज हम आपको केन विलियमसन के विराट कोहली की तरह रिटायर होने के पैटर्न और पूरे करियर के बारे में बताते हैं।

आधुनिक क्रिकेट में फैब 4 में शामिल केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की है। केन विलियमसन ने 16 साल तक न्यूजीलैंड क्रिकेट को बहुत कुछ दिया। ऐसे में आज हम आपको उनके करियर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
8 अगस्त 1990 को तौरंगा न्यूजीलैंड में जन्मे केन विलियमसन ने अपनी नेशनल टीम के लिए साल 2010 में भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। अपने डेब्यू के बाद केन विलियमसन ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 2010 से लेकर 2026 तक लगातार एक्टिव रहे और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विलियमसन का वनडे करियर कैसा है?
केन विलियमसन ने साल 2010 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से कुल 175 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जिसकी 167 पारियों में 48.38 की अच्छी औसत के साथ और 81.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 7257 रन बनाए। इस दौरान केन विलियमसन ने 47 अर्धशतक और 15 शतक भी जड़े। उन्होंने अपने वनडे करियर में 669 चौके और 60 छक्के लगाए। छह बार शून्य पर भी आउट हुए। वनडे क्रिकेट में केन विलियमसन का सर्वोच्च स्कोर 148 रन रहा।
केन विलियमसन का टेस्ट करियर
साल 2010 में ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए कुल 110 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 195 पारियों में 54.6 की बेहतरीन औसत और 51.98 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 9515 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में केन विलियमसन का सर्वोच्च स्कोर 251 रन रहा और उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 38 अर्धशतक और 33 शतक लगाए, जबकि 12 बार शून्य पर भी आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट में केन विलियमसन ने 1063 चौके और 28 छक्के लगाए।
केन विलियमसन का टी-20 करियर
केन विलियमसन ने T20 क्रिकेट में साल 2011 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। इस फॉर्मेट में भी विलियमसन का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलता है। उन्होंने T20 क्रिकेट में कुल 93 मैच खेले, जिसकी 90 पारियों में 33.01 की औसत और 122.98 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 2575 रन बनाए। T20 क्रिकेट में केन विलियमसन ने 245 चौके और 58 छक्के जड़े थे। उन्होंने इस फॉर्मेट में 18 अर्धशतक लगाए और 4 बार शून्य पर भी आउट हुए।
आईपीएल में ऐसा है रिकॉर्ड
केन विलियमसन को साल 2015 में आईपीएल में जगह मिली थी, इसके बाद उन्होंने इस लीग में कल 79 मैच खेले, जिसकी 77 पारियों में 35.47 की औसत और 125.62 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 2128 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 18 अर्धशतक निकले। उन्होंने आईपीएल में 64 छक्के और 185 चौके लगाए।
10000 टेस्ट रन बनाने से पहले विराट की तरह हुए रिटायर
केन विलियमसन ने क्रिकेट को उस समय अलविदा कहा है जब वह 10000 टेस्ट रनों के करीब थे। ऐसा ही कुछ पैटर्न विराट कोहली के भी रिटायरमेंट में देखा गया था। वह 10000 रनों के करीब आ रहे थे, तभी उन्होंने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। ऐसे में अब सिर्फ फैब 4 में जो रूट ( सभी फॉर्मेट), स्टीव स्मिथ ( सिर्फ टेस्ट) और विराट कोहली (सिर्फ ODI) ही खेलते नजर आएंगे। केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले ली है।





साइन इन