Batsmen who have scored 200 plus runs the most number of times in T20 World Cup history टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाले बैटर, कोहली के क्लब में निसांका की एंट्री, Cricket Hindi News - Hindustan

टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाले बैटर, कोहली के क्लब में निसांका की एंट्री

टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। वे विराट कोहली और जोस बटलर के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Wed, 25 Feb 2026 04:57 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाले बैटर, कोहली के क्लब में निसांका की एंट्री

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस संस्करण में अब तक 208 रन बना चुके हैं और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में साहिबजादा फरहान और शिमरन हेटमायर के बाद सूची में तीसरे नंबर पर हैं। पथुम निसांका ने टी-20 विश्व कप 2026 का पहला शतक जड़कर शतकों का सूखा खत्म किया था। उन्होंने इस संस्करण में 200 से अधिक रन बनाकर एक खास उपलब्धि हासिल की है और विराट कोहली और जोस बटलर के क्लब में शामिल हो गए हैं।

टी-20 विश्व कप क्रिकेट के इतिहास पथुम निसांका ने विराट कोहली के उस विशेष रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है जिसे हासिल करना बेहद कठिन माना जाता है। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका अब उस एलीट क्लब का हिस्सा बन गए हैं, जिन्हें टी-20 विश्व कप के अलग-अलग संस्करणों में तीन बार 200 से अधिक रन बनाने का गौरव हासिल है। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली लंबे समय से इस रिकॉर्ड सूची में शीर्ष पर काबिज रहे हैं। कोहली ने टी-20 विश्व कप के 2014, 2016 और 2022 के संस्करणों में अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए हर बार 200 रनों का आंकड़ा पार किया था। विराट के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भी इस खास रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। बटलर ने साल 2021, 2022 और 2024 के टी-20 विश्व कप आयोजनों में लगातार तीन बार 200 से ज्यादा रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की है। अब निसांका इस सूची में शामिल होने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

श्रीलंका के पथुम निसांका की इस उपलब्धि ने क्रिकेट पंडितों को प्रभावित किया है, क्योंकि उन्होंने बहुत ही कम समय में बड़े दिग्गजों की बराबरी कर ली है। निसांका ने साल 2021 और 2022 के टूर्नामेंट में अपनी शानदार बल्लेबाजी की छाप छोड़ी थी और अब 2026 के आंकड़ों के साथ उन्होंने तीसरी बार 200 से अधिक रन बनाने का कारनामा पूरा कर लिया है।

टी-20 विश्व कप में सबसे अधिक बार 200 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली- 2014, 2016, 2022

जोस बटलर- 2021, 2022, 2024

पथुम निसांका- 2021, 2022, 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या भारत अब भी विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? यहां जानिए पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद का मैदान: जहां हारे थे WC फाइनल, वहीं खत्म हुआ लगातार जीत का सिलसिला

विराट कोहली ने 2014 के विश्व कप में 319 रन बनाए थे और भारत को फाइनल तक पहुंचाया था। 2016 के टी-20 विश्व कप में कोहली ने 273 रन बनाए थे। कोहली ने 2022 के विश्व कप में अपनी शानदार छाप छोड़ी थी और भारत को कुछ मैच जिताए थे। कोहली ने इस संस्करण में 296 रन बनाए थे। बटलर के लिए साल 2021 का टी-20 विश्व कप शानदार रहा था और इस पूरे संस्करण में उन्होंने 269 रन बनाए थे। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप 225 रन बनाए थे और 2024 के एडिशन में 214 रन जड़े थे। निसांका ने 2021 टी-20 विश्व कप में 221 रन बनाए थे। 2022 के एडिशन में उन्होंने 214 रन जोड़े और अब तक 2026 में 208 रन बना चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी-20 विश्व कप इतिहास में भारत को मिली सबसे बड़ी हार, SA ने किया शर्मसार
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।