Highest Percentage of Runs in Team Wins in the IPL History These 7 Names Rank Ahead of Virat Kohli on the List IPL में टीम की जीत में सबसे ज्यादा % रन; लिस्ट में विराट कोहली से आगे ये 7 नाम, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL में टीम की जीत में सबसे ज्यादा % रन; लिस्ट में विराट कोहली से आगे ये 7 नाम

IPL के इतिहास में सिर्फ 9 ही खिलाड़ियों ने 5000 से अधिक रन बनाए हैं। इस लिस्ट में टीम की जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली 8वें नंबर पर हैं। विराट कोहली से आगे यहां 7 खिलाड़ी हैं।

Fri, 20 March 2026 06:52 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL में टीम की जीत में सबसे ज्यादा % रन; लिस्ट में विराट कोहली से आगे ये 7 नाम

आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है, इससे पहले हम आपके लिए लगातार कुछ रोचक फैक्टस और रिकॉर्ड्स की लिस्ट लेते आ रहे हैं। इस कड़ी में आज हम उन खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्होंने टीम की जीत में सबसे ज्यादा प्रतिशत रन बनाए हैं। इस लिस्ट में हैरान कर देने वाली बात यह है कि विराट कोहली के ऊपर 7 नाम है। जी हां, विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक 8661 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उनके अलावा आज तक कोई खिलाड़ी 8000 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम इस रंगारंग लीग में 7046 रन दर्ज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह संजू सैमसन का भी कोई रिप्लेसमेंट नहीं'

टीम की जीत में सबसे ज्यादा प्रतिशत रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हमने उन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में कम से कम 5000 रन बनाए हो। तो ऐसे में 9 खिलाड़ियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है और विराट कोहली यहां 8वें पायदान पर हैं।

टीम की जीत में सबसे ज्यादा प्रतिशत रन बनाने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 7046 रनों में से सबसे अधिक 60.7 प्रतिशत रन अपनी टीम की जीत में बनाए हैं। रोहित मुंबई इंडियंस से पहले डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे। वहीं शिखर धवन 58.3 प्रतिशत रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। धवन ने अपने करियर में 6769 रन बनाए, जिसमें से 58.3 प्रतिशत रन टीम की जीत में आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RR के लिए तगड़ा झटका, चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हो सकता है ये स्टार ऑलराउंडर

विराट कोहली से आगे इस लिस्ट में एमएस धोनी, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स जैसे खिलाड़ी हैं। कोहली से पीछे इस लिस्ट में एकमात्र खिलाड़ी केएल राहुल हैं, जो फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।

केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर में 5222 रन बनाए हैं, जिसमें से टीम की जीत में 50.6 प्रतिशत रन आए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा रन (जीते हुए मैचों में रनों का प्रतिशत)

8661 - विराट कोहली (55.3%)

7046 - रोहित शर्मा (60.7%)

6769 - शिखर धवन (58.3%)

6565 - डेविड वॉर्नर (56.5%)

5528 - सुरेश रैना (64.4%)

5439 - एमएस धोनी (56.1%)

5222 - केएल राहुल (50.6%)

5162 - एबी डी विलियर्स (57.5%)

5032 - अजिंक्य रहाणे (55.6%)

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।