राजस्थान रॉयल्स के लिए तगड़ा झटका, चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हो सकता है ये स्टार ऑलराउंडर
IPL 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है, इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। उनके स्टार ऑलराउंडर सैम कुर्रन चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।
IPL 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है, इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। उनके स्टार ऑलराउंडर सैम कुर्रन चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन में संभावित चोट के कारण अपनी नई फ्रेंचाइजी के साथ यह सीजन नहीं खेल पाएंगे। बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने इसी साल संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम कुर्रन के साथ सीएसके के साथ ट्रेड किया था। कुर्रन आखिरी बार क्रिकेट फील्ड पर 5 मार्च को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेलते दिखाई दिए थे, जहां उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
सैम कुर्रन पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अपनी तीसरी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले थे। कुर्रन का आईपीएल डेब्यू 2019 में पंजाब किंग्स के साथ हुआ था। इसके बाद 2020 और 2021 में वह CSK के लिए खेले थे। 2023 में लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर 18.5 करोड़ रुपये में PBKS में वापसी की, और 2024 में भी उन्हीं के लिए खेला। IPL 2025 के लिए CSK ने करन को 2.4 करोड़ रुपये में फिर से खरीद लिया, जिसमें उन्होंने पांच मैचों में 114 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट लिया।
अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि RR, कुर्रन की जगह किसे टीम में शामिल करेगा, लेकिन पता चला है कि फ्रेंचाइजी ने कुछ विकल्पों पर विचार किया है। जडेजा के अलावा, RR के पास डोनोवन फरेरा के रूप में एक और ऑलराउंडर भी है - एक पावर-हिटर जो तेज ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी कर सकता है।
जडेजा और कुर्रन की ही तरह, फरेरा को भी RR ने दिल्ली कैपिटल्स से 1 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर एक ट्रेड के जरिए खरीदा था।





साइन इन