hat-trick and a six off the first ball constantly ignored Mohammed Shami responds to the selectors in his own style हैट्रिक और पहली गेंद पर सिक्स! लगातार नजरअंदाज हो रहे मोहम्मद शमी का चयनकर्ताओं को अपने अंदाज में जवाब, Cricket Hindi News - Hindustan

हैट्रिक और पहली गेंद पर सिक्स! लगातार नजरअंदाज हो रहे मोहम्मद शमी का चयनकर्ताओं को अपने अंदाज में जवाब

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। चयनकर्ता इस पेसर को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं लेकिन वह अपने धमाकेदार प्रदर्शनों से अपने अंदाज में जवाब दे रहे हैं। बंगाल टी20 लीग में पहले तो उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर सिक्स जड़ा और बाद में गेंदबाजी के दौरान हैट्रिक ली।

Mon, 8 June 2026 01:06 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हैट्रिक और पहली गेंद पर सिक्स! लगातार नजरअंदाज हो रहे मोहम्मद शमी का चयनकर्ताओं को अपने अंदाज में जवाब

टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को याद दिला रहे कि वह अभी चूके नहीं हैं। उन्हें न तो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और ओडीआई के लिए चुना गया और न ही ऑयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह दी गई। मोहम्मद शमी ने बंगाल टी20 लीग के अपने डेब्यू मैच में न सिर्फ हैट्रिक ली बल्कि बल्लेबाजी में पहली ही गेंद पर सिक्स जड़ा।

ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में बंगाल टी20 लीग में सिलिगुड़ी स्ट्राइकर बनाम राढ़ टाइगर्स मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी छाए रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के टैलेंट का तो मानते हैं लोहा फिर भी ABD को किस बात पर है शक?

सिलिगुड़ी स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। विशाल भारती ने 46 गेंदों में 86 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान सुदीप चटर्जी ने 23 गेंद में 32, करण ने 28 गेंद में 39 और प्रमोद चंडीला ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए। मोहम्मद शमी को भी आखिर के दो गेंद खेलने को मिले। सुखमीत सिंह की गेंद पर शमी ने छक्का जड़ा और उसके बाद दो रन लिए। इस तरह शमी ने 2 गेंदों में नाबाद 8 रन बनाए।

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राढ़ टाइगर्स एक वक्त ऐसा लग रहा था कि जीत जाएंगे। शुवम डे ने 25 गेंद में 48 और राहुल प्रसाद ने 26 गेंद में 44 रन बनाए। 16वें ओवर में टाइगर्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन था। उन्हें आखिरी 24 गेंदों में जीत के लिए 53 रन की जरूरत थी। तभी मोहम्मद शमी उन पर कहर बनकर टूटे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट मेंहिलाई रिकॉर्डबुक, अश्विन के स्पेशल क्लब में एंट्री

मोहम्मद शमी ने लगातार तीन गेंदों में 3 विकेट चटकाकर राढ़ टाइगर्स की हार की इबारत लिख दी। उन्होंने शहबाज अहमद, रोहित कुमार और दीपांजन बनर्जी को लगातार गेंदों में आउट कर यादगार हैट्रिक ली। आखिरकार राढ़ टाइगर्स निर्धारत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 184 रन ही बना सकी। इस तरह उसे 24 रन से हार का सामना करना पड़ा।

मोहम्मद शमी आखिरी बार 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जर्सी में दिखे थे। उसके बाद से ही वह टीम से बाहर हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: सिराज ने कमाई विकेट, भारत ने जीत की ओर बढ़ाई कदम; AFG को पहला झटका

मोहम्मद शमी बीते रणजी ट्रॉफी में 16.72 की औसत से 37 विकेट झटके और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में छठे पायदान पर रहे। उन्होंने एक मैच में तो 90 रन देकर 8 विकेट झटके थे और बंगाल को सेमीफाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। हालांकि सेमीफाइनल में उनकी टीम बंगाल को जम्मू और कश्मीर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।