मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट में ही हिलाई कई रिकॉर्डबुक, अश्विन के स्पेशल क्लब में एंट्री; चटकाए 6 विकेट
Manav Suthar- मानव सुथार ने अपने डेब्यू मैच में ही अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को फिरकी पर नचाया है। उन्होंने अपनी पहली पारी में 6 विकेट चटकाकर पूर्व स्पिनर आर अश्विन के स्पेशल क्लब में अपनी जगह बनाई है।

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। यह मैच मानव सुथार के डेब्यू के लिए जाना जाएगा। अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में ही इस युवा गेंदबाज ने 6 विकेट लेकर धमाल मचा दिया है। मानव सुथार की फिरकी पर अफगानिस्तानी बल्लेबाज खूब नाचे। उन्होंने अपने पहले ही मैच में यह कमाल कर आर अश्विन के स्पेशल क्लब में जगह बनाई है। मानव सुथार की इस शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत अफगानिस्तान को पहली पारी में 152 के स्कोर पर समेटने में कामयाब रहा। टीम इंडिया ने इससे पहले बैटिंग करते हुए 564 रन बनाए थे। भारत के पास 412 रनों की बढ़त थी, जिस वजह से उन्होंने अफगानिस्तान को फिर से फॉलोऑन दिया।
मानव सुथार ने किया कमाल
मानव सुथार पिछले 35 सालों में भारत के लिए डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 6 विकेट हॉल लेने वाले मात्र दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने किया था, जब उन्होंने नवंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए 47 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
मानव सुथार ने दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह
मानव सुथार डेब्यू टेस्ट में भारत के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले 10वें खिलाड़ी बने हैं। आखिरी बार ऐसा अक्षर पटेल ने 2021 में किया था। वहीं मान सुथार इस लिस्ट में जगह बनाने वाले 7वें स्पिनर हैं।
2026 - मानव सुथार बनाम AFG*
2021 - अक्षर पटेल बनाम ENG
2013 - मोहम्मद शमी बनाम WI
2011 - रवि अश्विन बनाम WI
2008 - अमित मिश्रा बनाम AUS
1988 - नरेंद्र हिरवानी बनाम WI
1979 - दिलीप दोशी बनाम AUS
1967 - एस आबिद अली बनाम AUS
1961 - वामन कुमार बनाम PAK
1932 - मोहम्मद निसार बनाम ENG
मानव सुथार का भारत के लिए डेब्यू टेस्ट पारी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
मान सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ यह 6 विकेट मात्र 33 रन देकर लिए, इसके लिए उन्होंने 22 ओवर गेंदबाजी की। उनका इकॉनमी 1.50 का रहा। नरेंद्र हिरवानी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में 8 विकेट चटकाए थे।
8/61 - नरेंद्र हिरवानी vs WI, चेन्नई, 1988
6/33 - मानव सुथार vs AFG, मुल्लांपुर, 2026*
6/55 - आबिद अली vs AUS, एडिलेड, 1967
6/103 - दिलीप दोशी vs AUS, चेन्नई, 1979





साइन इन