batter leave the ball but it goes for six it happened in Australia with Sam Fanning बल्लेबाज ने गेंद को छोड़ा, लेकिन छक्का हो गया...शर्त है आपने पहले नहीं देखा होगा ऐसा SIX, Cricket Hindi News - Hindustan

बल्लेबाज ने गेंद को छोड़ा, लेकिन छक्का हो गया...शर्त है आपने पहले नहीं देखा होगा ऐसा SIX

बल्लेबाज ने गेंद को छोड़ा, लेकिन छक्का हो गया, जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है ऑस्ट्रेलिया में। शर्त ये भी है कि आपने पहले कभी भी इस तरह का SIX नहीं देखा होगा। इसके पीछे की पूरी स्टोरी क्या है? ये जान लीजिए।

Sat, 21 Feb 2026 09:51 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बल्लेबाज ने गेंद को छोड़ा, लेकिन छक्का हो गया...शर्त है आपने पहले नहीं देखा होगा ऐसा SIX

क्रिकेट के खेल में अजीब-अजीब तरह के शॉट, चौके और छक्के आपने देखे ही होंगे। किसी बल्लेबाज का स्टांस अजीब होता है तो कोई अनोखे अंदाज से गेंदबाजी करता है। यहां तक कि जाने-अनजाने में गेंद बल्ले से लगकर चौके के लिए भी चली जाती है, लेकिन बिना मारे अगर छक्का मिल जाए तो आप इसे किसी करिश्मे से कम नहीं कहेंगे। बल्लेबाज जिस गेंद को छोड़ने की कोशिश कर रहा था, उस गेंद पर बिना कुछ करे आपको सिक्स मिल जाए तो इससे अच्छा क्या ही होगा।

दरअसल, ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिला है, जहां एक बल्लेबाज ने गेंद को लीव कर दिया था और विकेट के पीछे जाने के लिए पूरी तरह से अपना बैट हटा लिया था, लेकिन गेंदबाज की बुरी किस्मत इसे कहेंगे कि गेंद फिर भी छक्के के लिए चली गई। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि जब बल्लेबाज बॉल को लीव कर रहा था तब गेंद बल्ले का हल्का सा किनारा लेकर विकेट के पीछे की बाउंड्री के ऊपर से 6 रनों के निकल गई। इस तरह बल्लेबाज को बिना कुछ किए ही 6 रन मिल गए। आप वीडियो में देख सकते हैं।

इस समय ऑस्ट्रेलिया में वनडे कप खेला जा रहा है, जिसमें वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के ओपनर सैम फैनिंग बल्लेबाजी कर रहे थे। वे 3 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद थे। विक्टोरिया की टीम ने 231 रनों का टारगेट इस मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को दिया था। इसी रन चेज के दौरान कैमरोन मैकलुरे डब्ल्यूए की ओर से पहला ओवर फेंक रहे थे। ओवर की चौथी गेंद जिसका सामना सैम फैनिंग कर रहे थे, उन्होंने जैसे ही गेंद को ऊपर आते देखा तो उसे छोड़ने का मन बना लिया और गेंद की लाइन से अपना बैट नीचे कर लिया। हालांकि, बैट फिर भी गेंद की रेंज में आ गया और एक मोटा किनारा लेकर ये गेंद विकेट के पीछे वाली बाउंड्री के पार जाकर गिरी।

एक बार हम वनडे विश्व कप 2019 में देख चुके हैं कि जोफ्रा आर्चर ने गेंद की थी और गेंद स्टंप्स से लगकर छक्के के लिए चली गई थी। हालांकि, उस दिन स्टंप्स की बेल्स नहीं गिरी थी। ऐसे में न तो बल्लेबाज आउट हुआ था और न ही कोई रन दिया गया था। अब ऐसा ही ये वाकया भी देखने को मिला है, जहां बिना कुछ किए ही बल्लेबाज को 6 रन मिल गए। इस तरह की घटनाएं बहुत कम बार हमें क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिलती हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।