न्यजीलैंड Vs पाकिस्तान: सुपर-8 का पहला मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, नहीं फेंकी गई 1 भी गेंद PAK Vs NZ Live Score t20 world cup 2026 cricket commentary update scorecard - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटन्यजीलैंड Vs पाकिस्तान: सुपर-8 का पहला मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, नहीं फेंकी गई 1 भी गेंद

न्यजीलैंड Vs पाकिस्तान: सुपर-8 का पहला मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, नहीं फेंकी गई 1 भी गेंद

PAK Vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया है। दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे, जिसके कारण सेमीफाइनल में समीकरणों में बड़ा असर पड़ेगा।

न्यजीलैंड Vs पाकिस्तान: सुपर-8 का पहला मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, नहीं फेंकी गई 1 भी गेंद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 21 Feb 2026 09:28 PM
हमें फॉलो करें

PAK Vs NZ Highlight: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया है। दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे, जिसके कारण सेमीफाइनल में समीकरणों में बड़ा असर पड़ेगा।

सुपर-8 के पहले मुकाबले में कोलंबो में पाकस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में तीन परिवर्तन किए थे, वहीं पाकिस्तान भी एक चेंज के साथ मैदान पर उतरा था।

इन सब के बावजूद कोलंबो में लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरे मैदान को कवर से ढंक दिया गया और खेल खेल कुछ टाइम के लिए रोका गया, लेकिन बाद में तेज बारिश को देखते हुए मैच को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया।

दोनों ही टीमें ग्रुप स्टेज में तीन-तीन जीत दर्ज कर यहां पहुंची हैं, लेकिन अपने बड़े मैचों (पाकिस्तान बनाम भारत और न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका) में मिली हार के बाद दोनों ही टीमें यहां से एक नई और दमदार शुरुआत करना चाहेंगी।

बता दें कि सुबह से ही कोलंबो के मैदान पर बारिश का साया बना हुआ था और पिच के धीमे रहने की उम्मीद थी, जो स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती थी। लेकिन बारिश और गहराती गई और मैच नहीं हो पाया।

बिनी कोई भी गेंद फेंके बारिश के कारण मैच रद्द हो गया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन

पाकिस्तान की प्लेइंग XI साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक

21 Feb 2026, 09:25:07 PM IST

PAK Vs NZ Live Score: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच

PAK Vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया है। दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे, जिसके कारण सेमीफाइनल में समीकरणों में बड़ा असर पड़ेगा।

21 Feb 2026, 08:21:40 PM IST

PAK Vs NZ Live Score: मैच में ओवरों की कटौती शुरू

मैच के ताजा अपडेट के अनुसार, कोलंबो में लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरे मैदान को कवर से ढंक दिया गया है और खेल फिलहाल रुका हुआ है। स्थानीय समयानुसार रात 8:10 बजे से ओवरों की कटौती शुरू हो जाएगी, जिससे मैच के छोटा होने की संभावना बढ़ गई है। यदि बारिश जारी रहती है, तो कम से कम 5-5 ओवरों का मुकाबला कराने के लिए कट-ऑफ समय रात 10:16 बजे तक निर्धारित किया गया है। फिलहाल सभी की निगाहें मौसम साफ होने पर टिकी हैं ताकि मैच को दोबारा शुरू किया जा सके।

21 Feb 2026, 07:51:02 PM IST

PAK Vs NZ Live Score: कोलंबो में बारिश

कोलंबो में बारिश हो रही है और मैच शुरू होने में अब भी देरी है। बने रहिए पल-पल की अपडेट के लिए।

21 Feb 2026, 07:13:07 PM IST

PAK Vs NZ Live Score: बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी

कोलंबो में टॉस हो चुका है लेकिन बारिश के कारण मैच में देरी हो रही है। मैच शुरू होगा जरूर लेकिन इसमें अभी समय है। पाकिस्तान की टीम में फखर जमान के वापस आने से मजबूती आई है। दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

21 Feb 2026, 06:41:47 PM IST

PAK Vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और किए गए बदलाव

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक शामिल हैं। टीम में एक प्रमुख बदलाव करते हुए फखर जमान को शामिल किया गया है और ख्वाजा नफे को बाहर रखा गया है।

वहीं न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन खेल रहे हैं। कीवी टीम ने इस मैच के लिए तीन महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं, जिसमें कप्तान मिचेल सेंटनर बीमारी से उबरने के बाद टीम की कमान संभालने वापस आए हैं, और उनके साथ ईश सोढ़ी और पितृत्व अवकाश से लौटे लॉकी फर्ग्यूसन की भी अंतिम एकादश में वापसी हुई है।

21 Feb 2026, 06:36:04 PM IST

PAK Vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलंबों में मैच होने की पूरी उम्मीद है। टॉस हो चुका है। हालांकि, बीच-बीच में बारिश व्यवधान डाल सकती है।

21 Feb 2026, 06:30:57 PM IST

PAK Vs NZ Live Score: मैच होने की पूरी संभावना

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम से ताजा अपडेट यह है कि शाम को हुई हल्की बारिश के बाद अब मौसम साफ है और मैदानकर्मी कवर्स हटा रहे हैं, जिससे मैच समय पर शुरू होने की पूरी संभावना है। फिलहाल टॉस में किसी देरी के संकेत नहीं हैं और टीवी क्रू अपनी पोजीशन ले रहे हैं, जबकि दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर वार्म-अप कर रहे हैं

21 Feb 2026, 06:10:44 PM IST

PAK Vs NZ Live Score: कोलंबों में बारिश का साया

कोलंबो के मैदान पर बारिश का साया बना हुआ है और पिच के धीमे रहने की उम्मीद है, जो स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है।

21 Feb 2026, 05:20:06 PM IST

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककोन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन।

21 Feb 2026, 05:06:02 PM IST

पाकिस्तान का स्क्वॉड

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।