does Sanju Samson have a place in playing XI vs south Africa in t20 world cup 2026 Suryakumar Yadav gave a answer संजू सैमसन की प्लेइंग XI में जगह है या नहीं ? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दे दिया सीधा जवाब, Cricket Hindi News - Hindustan

संजू सैमसन की प्लेइंग XI में जगह है या नहीं ? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दे दिया सीधा जवाब

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए संजू सैमसन की टीम में कोई जगह नहीं है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए ऐसे स्पष्ट संकत दिए हैं।

Sat, 21 Feb 2026 07:45 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
संजू सैमसन की प्लेइंग XI में जगह है या नहीं ? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दे दिया सीधा जवाब

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले शनिवार से शुरू हो चुके हैं। आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाना है जो बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया है। रविवार को शाम 7 बजे से भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सुपर-8 के तीसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे। इस टीम में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, यह एक बड़ा सवाल है।

मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो उनस संजू सैमसन के खेलने की संभावना पर सवाल किया गया। यह सवाल इसलिए वाजिब था क्योंकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछले तीन मुकाबलों में लगातार शून्य पर आउट हो रहे हैं और विश्व कप में उनका अभी तक खाता नहीं खुला है। वहीं, तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर आकर बहुत धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अब तक के मुकाबलों में 25 रनों के आंकड़े को पार नहीं कर पाए हैं।

ऐसे में सूर्यकुमार यादव से सवाल पूछा गया कि क्या रविवार को होने वाले मुकाबले में क्या संजू सैमसन को मौका मिलेगा। इसके जवाब में सूर्यकुमार यादव ने साफ मना कर दिया। कप्तान सूर्या ने जवाब देते हुए रिपोर्टर से ही सवाल कर दिया। सूर्या ने पूछा मुझे अभिषेक को बाहर करना चाहिए या तिलक वर्मा को? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आगे अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि "जब टीम जीत रही है, तो रणनीति क्यों बदलें? इस विश्व कप में विकेट (पिच) अलग हैं, लेकिन हम सभी चुनौतियों के लिए तैयार हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या ऑस्ट्रेलिया टी-20 क्रिकेट को सीरियस नहीं ले रहा? जवाब में क्या बोले जैंपा?
ये भी पढ़ें:6 में से 2 क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कहा पाकिस्तान सेमीफाइनल खेलेगा, बाकी 4 ने इन…

कप्तान सूर्यकुमार यादव के इस बयान से यह साफ हो गया है कि अगले मैच में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ही प्लेइंग 11 में नजर आएंगे और संजू सैमसन के प्लेइंग 11 में शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। संजू सैमसन ने इस विश्व कप में अभिषेक शर्मा की अनुपस्थिति में 1 मैंच खेला था, जिसमें तीन धांसू छक्कों के दम पर 8 गेंदों में 22 रन बनाए थे। हालांकि, वे अपने स्टार्ट को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए थे और पवेलियन लौट गए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव का विश्व कप को लेकर माइंडसेट स्पष्ट नजर आ रहा है कि टीम के बेहतर करने पर छेड़छाड़ नहीं किया जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा या नहीं? आकाश चोपड़ा ने कह दी ये बड़ी बात, ये 4 टीम
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।