6 में से 2 क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कहा पाकिस्तान सेमीफाइनल खेलेगा, बाकी 4 ने इन टीमों को बताया बेस्ट
टी-20 विश्व कप 2026 में कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और कौन सी टीमों का खेल सुपर-8 में ही समाप्त हो जाएगा इसको लेकर स्टार स्पोर्ट्स के 6 एक्सपर्ट्स ने अपनी राय रखी है। 2 क्रिकेट पंडितों ने यह माना है कि भारत के साथ-साथ पाकिस्तान भी सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करेगा।

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले आज शाम 7 बजे से शुरू हो रहे हैं। इस राउंड में 8 टीमें हैं, जो चार-चार के ग्रुप में रखी गई हैं। जो भी दो टीमें अपने ग्रुप को टॉप करेंगी वे सेमीफाइनल के लिए जगह बनाएंगी। सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। जबकि ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं।
इन 8 टीमों में से कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और कौन सी टीमों का खेल सुपर-8 में ही समाप्त हो जाएगा इसको लेकर स्टार स्पोर्ट्स के 6 एक्सपर्ट्स ने अपनी राय रखी है। 2 क्रिकेट पंडितों ने यह माना है कि भारत के साथ-साथ पाकिस्तान भी सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करेगा, जबकि चार एक्सपर्ट्स की राय इससे एकदम इतर है।
चेतश्वर पुजारा ने भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनलिस्ट माना है। उन्होंने भारत और श्रीलंका की घरेलू परिस्थितियों और उनके अच्छे खेले को आगे रखा है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी काफी मजबूत टीमें हैं। चेतेश्वर पुजारा के प्रेडिक्शन के अनुसार, पाकिस्तान, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की सेवा सुपर-8 में ही समाप्त हो जाएगी।
भारतीय लेग स्पिनर यूजी चहल भी स्टार स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स टीम का हिस्सा थे और उन्होंने भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों को सेमीफाइनल के लिए बेहतर माना है और उनके अनुसार यही चार टीमें सेमी फाइनल में पहुंचेंगी। यानी यूजी चहल का साफ मानना है कि पाकिस्तान सहित वेस्टइंडज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका की सेवाएं सुपर-8 तक के लिए ही होंगी। मोहम्मद कैफ ने भी चहल की बात का समर्थन करते हुए भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को टॉप-4 की टीम बताया है और उनके अनुसार यही चार टीमें सेमीफाइनल में नजर आ सकती हैं।
स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट एक्सपर्ट्स पैनल का हिस्सा वरुण एरोन और संजय बांगर का मानना है कि पाकिस्तान की टीम भी इस विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है और पहुंच सकती है। संजय बांगर के अनुसार, भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। बांगर ने परिस्थितियों को देखते हुए एशियाई टीमों को आगे रखा है। वरुण एरोन के अनुसार, भारत, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सबा करीम का मानना है कि भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में होंगी।
टी20 वर्ल्ड कप 26 की सेमी फाइनलिस्ट टीम पर स्टार स्पोर्ट्स एक्सपर्ट की भविष्यवाणी
चेतेश्वर पुजारा - भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड।
युजवेंद्र चहल - भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड।
मोहम्मद कैफ - भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड।
वरुण एरोन - भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, पाकिस्तान।
संजय बांगर - भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और पाकिस्तान।
सबा करीम - भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड।





साइन इन