David Miller not at fault Sunil Gavaskar came out in support and explained why he did not take that one run डेविड मिलर की कोई गलती नहीं; सपोर्ट में उतरे सुनील गावस्कर ने बताया क्यों उन्होंने नहीं लिया वो 1 रन, Cricket Hindi News - Hindustan

डेविड मिलर की कोई गलती नहीं; सपोर्ट में उतरे सुनील गावस्कर ने बताया क्यों उन्होंने नहीं लिया वो 1 रन

डेविड मिलर का गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 रन ना लेना सवालों के घेरे में हैं। उनके इस फैसले की वजह से ही दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि सुनील गावस्कर उनके सपोर्ट में उतरे हैं।

Thu, 9 April 2026 09:31 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
डेविड मिलर की कोई गलती नहीं; सपोर्ट में उतरे सुनील गावस्कर ने बताया क्यों उन्होंने नहीं लिया वो 1 रन

डेविड मिलर ने प्रसिद्ध कृष्णा के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 1 रन क्यों नहीं लिया? दिल्ली कैपिटल्स समेत हर क्रिकेट फैन के जहन में यह सवाल जरूर होगा। मिलर के इस फैसले का खामियाजा डीसी को हार का साथ उठाना पड़ा। मिलर के गलत फैसले के बाद दिल्ली को आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं मिला, जिस वजह से उन्हें 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। हर कोई इस दौरान डेविड मिलर को गलत बता रहा है। ऐसे समय में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर उनके सपोर्ट में उतरे हैं। गावस्कर ने मिलर के उस फैसले के पीछे की वजह बताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीम की हार में 2500 से ज्यादा रन; राहुल की कोहली के अनचाहे क्लब में एंट्री

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "हां, वह खुद को विनिंग रन मारने के लिए सपोर्ट कर रहा था, लेकिन जिस तरह से कुलदीप यादव ने पहली गेंद पर सिंगल के लिए गेंद को आगे बढ़ाया, उसे देखकर शायद उसे कुलदीप को स्ट्राइक देनी चाहिए थी।"

उन्होंने आगे कहा, "उसे स्ट्राइक देनी चाहिए थी। यह सब घटना के बाद समझदारी भरा कदम है, लेकिन सच तो यह है कि जिस तरह से वह पिछले ओवर और उस ओवर में भी हिट कर रहा था, उसे विश्वास था कि वह यह कर सकता है, बस इतनी सी बात है। तो आप इसके लिए उसे दोष नहीं दे सकते। उसे विश्वास था कि वह यह कर सकता है, लेकिन यह सफल नहीं हुआ क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद बहुत शानदार थी।"

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने उन दो गेंदों के दौरान मिलर के माइंडसेट के बारे में बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिल-कृष्णा की चालाकी रंग लाई, हुआ आखिरी गेंद के दौरान हुई बातचीत का खुलासा

उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से इस बात पर आधारित था कि उसने सोचा था कि उस आखिरी गेंद से, वह कम से कम एक रन तो पक्का बना लेगा। और अगर एक नहीं, तो वह उसे मैदान से बाहर मार देगा क्योंकि वह गेंद को मैदान से बाहर मारने में बहुत अच्छा है। तो उसका दिमाग यही रहा होगा। क्या वह कुलदीप या कुलदीप के आउट होने का रिस्क लेना चाहता है? हां, उन्होंने गेम टाई कर दिया है, और हां, उनके पास सुपर ओवर है, लेकिन उसने उस आखिरी गेंद से सोचा, मैं निश्चित रूप से एक रन बना लूंगा। सबसे बुरी हालत में एक रन। मैं इसे मिस नहीं करूंगा। सबसे अच्छी हालत में, मैं 2-3-4-5-6 रन बना लूंगा। वह यहीं था।”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।