CSK rope in Spencer Johnson as a replacement for the injured Nathan Ellis CSK ने चोटिल नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन को टीम में किया शामिल, Cricket Hindi News - Hindustan

CSK ने चोटिल नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन को टीम में किया शामिल

आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में एक चोटिल तेज गेंदबाज नाथन एलिस का रिपेल्समेंट ढूढ़ लिया है। फ्रेंचाइजी ने एलिस के स्थान पर स्पेंसर जॉनसन को टीम में जगह दी है।

Tue, 24 March 2026 07:23 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
CSK ने चोटिल नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन को टीम में किया शामिल

आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में एक चोटिल तेज गेंदबाज नाथन एलिस का रिपेल्समेंट ढूढ़ लिया है। फ्रेंचाइजी ने एलिस के स्थान पर स्पेंसर जॉनसन को टीम में जगह दी है, जो आईपीएल 2026 में सीएसके की ओरेंज जर्सी में धमाल मचाते दिख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घमंड से बचें और विनम्रता बनाए रखें, RCB क्रिकेट डायरेक्टर ने प्लेयर्स से की अपील

मंगलवार, 24 मार्च को जारी मीडिया एडवाइजरी में आईपीएल ने यह जानकारी साझा कि सीएसके ने टाटा आईपीएल 2026 के लिए अपने चोटिल खिलाड़ी नाथल एलिस के रिपेल्समेंट के तौर स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल कर लिया है। जारी एडवाइजरी के अनुसार, सीएसके ने स्पेंसर जॉनसन पर तगड़ा पैसा खर्च किया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। स्पेंसर जॉनसन को आईपीएल में खेलने का अनुभव है। वे सीएसके में शामिल होने से पहले गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के 9 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 9 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 10.39 का रहा है, जो काफी महंगा माना जाता है। जॉनसन ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में भी अपनी हिस्सेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 5 वनडे और 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और उनके नाम 18 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1.63 अरब डॉलर में बिक गई राजस्थान रॉयल्स की टीम, जानिए कौन है इसका नया मालिक?

इससे पहले नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उन्हें सीएसके की टीम ने 2 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था, लेकिन वे टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अब जॉनसन के रूप में फ्रेंचाइजी ने उनका रिप्लेसमेंट ढूढ़ लिया है। नाथन एलिस ने 17 आईपीएल मैचों की 17 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 19 विकेट हासिल किए थे और इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.67 का रहा था। वे ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 17 वनडे मैच और 36 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस धाकड़ तेज गेंदबाज की जगह स्पेंसर जॉनसन सीएसके को अच्छा प्रदर्शन करके दे पाएंगे या फिर एलिस का चोटिल होना सीएसके लिए काफी जोखिम भरा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा खाली रखी जाएंगी चेन्नास्वामी स्टेडियम की 11 सीटें, RCB और KSCA का फैसला

बता दें कि पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला सीजन बेहद खराब गया था। ऐसे में टीम ने मिनी ऑक्शन में ही कई बदलाव किए हैं। हालांकि, एलिस का टीम से जाना सीएसके की टीम को कमजोर करने जैसा हो सकता है। बीते साल चेन्नई सुपर किंग्स ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था और प्वॉइंट्स टेबल की निचली टीमों में थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।